शहीद भगत सिंह पर बनी बॉलीवुड की इन फिल्मों को देख भर आएंगी आँखे
शहीद भगत सिंह पर बनी बॉलीवुड की इन फिल्मों को देख भर आएंगी आँखे
Share:

बॉलीवुड फिल्मों में देशभक्ति पर कई मूवीज बनी हैं तथा जब भी देशभक्ति की बात आती है तो भगत सिंह का नाम सबसे पहले आता है। शहीद भगत सिंह ने 23 वर्ष की आयु में भारत के लिए अपनी जान की आहुति दी थी। बॉलीवुड में भगत सिंह पर कई मूवीज बनी हैं। इन फिल्मों के माध्यम से भगत सिंह की जीवनी को दिखाया गया है तथा साथ ही देश को स्वतंत्र करवाने के लिए उन्होंने जो संघर्ष किया वो हमें मूवीज में देखने को मिला। बता दें कि आज भगत सिंह की जयंती है, आपको हम भगत सिंह की जयंती के मौके पर बताते हैं उन पर बनी फिल्मों के बारे में।

शहीद ए आजाद भगत सिंह:-
भगत सिंह के देहांत के 23 वर्ष पश्चात् ये पहली फिल्म थी जो उन पर बनी थी। इस मूवी को जगदीश गौतम ने निर्देशित किया था। 

शहीद भगत सिंह:-
दूसरी फिल्म जो शहीद भगत सिंह पर बनी वो वर्ष 1963 में रिलीज हुई थी। फिल्म को के एन बंसल ने निर्देशित किया था। शम्मि कपूर ने फिल्म में भगत सिंह की भूमिका निभाई थी।

शहीद:-
वर्ष 1965 में रिलीज हुई फिल्म शहीद में मनोज कुमार ने भगत सिंह की भूमिका निभाई थी। एस राम शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। फिल्म से लता मंगेशकर, मुकेश, मोहम्मद रफी एवं मन्ना डे का गाना ए वतन, सरफरोशि की तमन्ना, ओ मेरे रंग दे बसंती चोला, पगड़ी संभाल जट्टा हिट हुए थे।

शहीद ए आज़म:-
वर्ष 2002 में रिलीज हुई इस मूवी में भगत सिंह के पुरे जीवन के बारे में बताया गया जिसे सुकुमार नायर ने निर्देशित किया था। फिल्म में सोनू सूद ने भगत सिंह की भूमिका निभाई थी।

द लेजेंड ऑफ भगत सिंह:-
इस फिल्म में भगत सिंह की भूमिका अजय देवगन ने निभाई थी। इस फिल्म में डिटेल में बताया गया है कि कैसे भारत को स्वतंत्र करवाने के लिए भगत सिंह ने संघर्ष किया था। 

‘अंतिम’ को लेकर महेश मांजरेकर ने कही ये बड़ी बात

पाकिस्तान पर कब्ज़ा करके 'परमाणु हथियार' हासिल कर सकता है तालिबान

PM मोदी ने दी स्वरकोकिला लता मंगेशकर को जन्मदिन की बधाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -