आज से शुरू हो गया है भाद्रपद माह, जानिए इस महीने में क्या करना चाहिए और क्या नहीं?
आज से शुरू हो गया है भाद्रपद माह, जानिए इस महीने में क्या करना चाहिए और क्या नहीं?
Share:

श्रावण पूर्णिमा के साथ ही सावन का महीना समाप्त हो चुका है। अब आज यानी कि 13 अगस्त से भादों का महीना शुरू हो चुका है। यह महीना आने वाले 10 सितंबर 2022 तक चलने वाला है। भाद्रपद माह हिन्दू कैलेंडर का छठा महीना है और चातुर्मास का दूसरा महीना। आपको बता दें कि भादों का महीना सावन माह के भांति ही अत्यंत शुभ महत्वपूर्ण माना जाता है। लेकिन इस महीने में शुभ कार्य करने की मनाही होती है, हालाँकि आप पूजा पाठ व्रत आदि कर सकते है। अब हम आपको बताते हैं इस माह में कौन से काम करना शुभता को बुलावा देता है कौन से काम करने की सख्त मनाही होती है।

भाद्रपद माह 2022 न करें ये काम-

- जी दरअसल शास्त्रों के आधार पर ऐसा माना जाता है कि भादों माह में गुड़ दही सेहत को खराब कर सकता है। इस वजह से इस महीने में जितना हो सके उतना गुड़ दही से बनी चीजों का परहेज करना चाहिए।

- भादों का महीना पूजा पाठ उपवास आदि का माना जाता है। इसके चलते इस माह के दौरान लहसुन, प्याज, नॉनवेज आदि तामसिक भोजन का त्याग करना चाहिए।

- मान्यताओं के अनुसार, इस माह में कभी भी न तो किसी से चावल या नारियल लेना चाहिए न ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए।

- हमेशा रविवार के दिन बाल कटवाने के लिए मना किया जाता है हालाँकि भादों माह में पड़ने वाले किसी भी रविवार को खासतौर से बाल नहीं कटवाने चाहिए। इसी के साथ भादों के रविवार को नमक का सेवन भी वर्जित माना जाता है।

भाद्रपद 2022 करें ये काम-

- भादों के महीने में पवित्र नदियों का स्नान आपको पाप से मुक्ति दिलाता है दिव्य शक्तियां प्रदान करता है।

- भादों के महीने में अपनी क्षमता के अनुसार, जितना हो सके उतना दान करें।

- भादों का पूरा महीना श्री कृष्ण को समर्पित है तो इस महीने में उनके भोग में तुलसी दल अवश्य डालें।

- इस माह में शाकाहारी भोजन करना बेहद अच्छा मन गया है।

- भादों माह के दौरान गाय के दूध का सेवन करना चाहिए।

कजरी तीज के दिन इस विधि से करें पूजन, सुहागिन महिलाएं जरूर करें ये काम

14 अगस्त को है कजरी तीज, जानिए शुभ मुहूर्त-योग और पूजन सामग्री

200 साल बाद रक्षाबंधन पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इस समय बांधें राखी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -