लग्जरी लाइफ की बेहद शौकीन है सौम्या टंडन, सैलरी न मिलने है परेशान
लग्जरी लाइफ की बेहद शौकीन है सौम्या टंडन, सैलरी न मिलने है परेशान
Share:

टीवी का जाना माना सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' स्टार सौम्या टंडन यानी अनीता भाभी ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि बीते कुछ समय से उनकी पेमेंट अटकी हुई है। वहीं ऐसे में सौम्या टंडन अपनी सैलेरी मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें  कि, सौम्या टंडन किसी सुपरस्टार की तरह एक लग्जरी लाइफ जीने का शौक रखती हैं। वहीं इस बात का सबूत उनके घर की वो तस्वीरें हैं जिनमें वह बड़े ही शान से पोज देती नजर आती हैं। इसके अलावा लॉकडाउन में टाइमपास करने के लिए सौम्या टंडन अपने एप्पल के लैपटॉप का इस्तेमाल करती हैं। वहीं इस तस्वीर में भी सौम्या टंडन आराम से बेड पर लेटकर लैपटॉप पर अपना काम करती नजर आ रही हैं।

इसके अलावा सौम्या टंडन ने कुछ समय पहले ही अपने टेरेस की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। इसके साथ ही अपनी टेरेस को सौम्या टंडन ने काफी अच्छे से डेकोरेट किया हुआ है। वहीं तस्वीर में सौम्या टंडन के टेरेस का व्यू काफी शानदार नजर आ रहा है। वहीं सौम्या टंडन के घर में महंगे कीमती सोफे हैं जिन पर वह अक्सर पोज देती नजर आ जाती हैं। इसके अलावा कई बार फैंस सौम्या टंडन की पसंद की तारीफ कर चुके हैं। कुछ समय पहले ही सौम्या टंडन ने एक नई कार खरीदी थी। वहीं इस बात की जानकारी सौम्या टंडन ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी थी।सौम्या टंडन ने अपने घर में एक आलीशान आईना लगवा रखा है। इसके अलावा इस शीशे के आगे खड़े होकर सौम्या टंडन अपने लुक को निहारना कभी नहीं भूलतीं हैं। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की  सौम्या टंडन घूमना भी बहुत पसंद करती हैं। यही वजह है जो शूटिंग से समय निकालकर वह पति के साथ सैर सपाटा करने जरुर जाती हैं।वहीं  मौका मिलने पर सौम्या टंडन अपने घर के गार्डन में भी समय बिताती हैं। इस तस्वीर में सौम्या टंडन मजे से अपने गार्डन में ठंडी हवा का मजा लेती नजर आ रही हैं।सौम्या टंडन भले ही घर से बाहर न जा रही हो परन्तु अब भी वह अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रख रही हैं। वहीं तभी तो उन्होंने अपने घर की डायनिंग टेबल को टेनिस टेबल बना दिया है।लॉकडाउन में किसी क्वीन की तरह सौम्या टंडन अपने पति के साथ गेम भी खेलती हैं। इस तस्वीर में सौम्या टंडन बोर्ड गेम खेल रही हैं।

आज है संकष्टी चतुर्थी, यहाँ जानिए व्रत का महत्व

छोटी सरदारनी फेम निमरित को प्रोडक्शन ने बुलाया मुंबई

मोहिना कुमारी ने सुनाई कोरोना पॉजिटिव होने की कहानी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -