दिसंबर में मनाने जा रहे हैं हनीमून तो ये 7 जगह रहेंगी सबसे सस्ती और बेस्ट
दिसंबर में मनाने जा रहे हैं हनीमून तो ये 7 जगह रहेंगी सबसे सस्ती और बेस्ट
Share:

दिसंबर में आपकी शादी है और आप हनीमून मनाने के बारे में कोई जगह के बारे में सोच रहे हैं तो किसी महंगी जगह पर जाने के बजाए इन 7 बजट फ्रेंडली हनीमून डेस्टिनेशन पर जा सकते हैं। यहाँ जाकर आपको मजा भी आएगा और आपका हनीमून काफी रोमांटिक हो जाएगा। आइए बताते हैं आपको इन जगहों के बारे में। 

जोधपुर- शानदार महलों और मंदिरों से घिरी ये जगह हनीमून मनाने वालों के सही जगह है। मेहरानगढ़ किला, उम्मेद भवन पैलेस, जसवंत थड़ा और मंडोर गार्डन कुछ बेहतरीन स्थान हैं जहाँ जाकर आपको मजा आ जाएगा। ठंड के दिनों में यहाँ का नजारा आकर्षक होता है।

बर्फबारी के लिए प्रचलित हैं भारत की ये जगह, दिसंबर में जाएं जरूर

शिमला- सबसे बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन शिमला माना जाता है। शिमला भी ज्यादा महंगी नहीं है और अगर आप दिसंबर के महीने में शादी कर रहे हैं, तो आपको बर्फ का मजा लेने के लिए एक बार शिमला जरूर जाना चाहिए। शिमला में चर्च, स्कैंडल पॉइंट और चाडविक फॉल्स देखने लायक जगह हैं।

वियतनाम - वियतनाम बजट फ्रेंडली जगह है और ये इंटरनेशनल डेस्टिनेशन दुनियाभर के हनीमून मनाने वालों के लिए एक परफेक्ट जगह साबित होती है। यहाँ एडवेंचर एक्टिविटीज करने में मजा आ सकता है। इसके अलावा, यहाँ समुद्र तट पर घूमने में भी मजा आएगा।

श्रीलंका - एशिया के खूबसूरत देशों में से एक श्रीलंका भी मशहूर है। श्रीलंका के समुद्र तट बेहद ही आकर्षक और सुंदर हैं। यहाँ सिगिरिया में गुफाओं को एक्सप्लोर किया जा सकता है।

मॉरीशस - मॉरीशस ज्यादा महंगा नहीं है। यहां की डॉल्फिन और व्हेल देखने की एक्टिविटी भी काफी मशहूर है। जी हाँ और यहां आप प्राइवेट आइलैंड पर कैंडल लाइट डेट का मजा ले सकते हैं।

फुकेत, थाईलैंड - फुकेत में फांग नगा बे, पातोंग बीच और करोन बीच बिल्कुल सही है। जी हाँ और यहां के फी फी द्वीप को बिल्कुल भी ना भूले क्योंकि यहाँ आप कैंडललाइट डिनर का पूरा मजा ले सकते हैं।

बाली, इंडोनेशिया - रोमांटिक और बजट फ्रेंडली इंडोनेशिया घूमने के लिए एकदम परफेक्ट है। कहा जाता है यह स्थान प्रकृति का स्वर्ग है। आपको बता दें कि बाली दिसंबर में जाना आपके लिए परफेक्ट हो सकता है।

यदि आप भी जा रहे है बिज़नेस ट्रिप पर तो इन बातों का रखें खास ध्यान

सस्ते में घूमना है कश्मीर तो देखे IRCTC का ये टूर पैकेज

भारत के वो प्रसिद्ध, अनोखे और अमीर मंदिर जहाँ जाकर मिलेगा एक अलग ही सुकून

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -