ऐसे Apps जो देंगे आपके हाथों को आराम, आप बोलेंगे और यह लिखेंगे
ऐसे Apps जो देंगे आपके हाथों को आराम, आप बोलेंगे और यह लिखेंगे
Share:

अगर आप किसी महत्वपूर्ण बैठक या व्याख्यान में हैं, तो वक्ता द्वारा बोले गए शब्दों को लिख पाना मुश्किल हो सकता है। इसके अलावा वह जगह है, जहां डिक्टाफोन और वॉयस रिकॉर्डिंग ऐप्स काम में आते हैं। वहीं दुर्भाग्य से, जब आपको यह जानकारी पेपर पर स्थानांतरित करने की आवश्यकता होती है, तो रिकॉर्डिंग को पेपर पर हाथ से लिखना न केवल एक लंबा बल्कि, एक नीरस काम लगता है। इसके अलावा शब्दों को गलत सुनने से गलत लिखने की संभावना बढ़ जाती है। इसके साथ ही स्पीच रिकॉग्नीशन सॉफ्टवेयर या एप्स ऐसी परेशानियों को आसानी से हल कर सकते हैं। वहीं इंटरनेट पर कई बेहतरीन स्पीच रिकॉग्नीशन एप्स मौजूद हैं।

एवरनोट
एवरनोट एप से आप कुछ भी याद रखने के लिए रिमाइंडर नोट बना सकते हैं, क्योंकि नोट्स बनाने के लिए इसमें भरपूर आजादी मिलती है। इसके साथ ही आप इससे टेक्स्ट के साथ-साथ डॉक्यूमेंट्स, वेबपेज, इमेज और ऑडियो नोट्स भी बना सकते हैं और उन्हें आसानी से साझा भी कर सकते हैं। एवरनोट न केवल पारंपरिक नोट्स लेने और व्यवस्थित करने के लिए शानदार एप है। वहीं वॉयस नोट्स बनाने के लिए आप अपने डिवाइस पर आवाज से टेक्स्ट कार्यक्षमता का इस्तेमाल करके, यह एप आपको सीधे नोट्स निर्देशित करने की अनुमति देता है। यद्यपि आप इस ऐप पर अपनी आवाज के साथ नोट्स बनाने में सक्षम हैं, फिर भी इसमें ऑडियो रिकॉर्डिंग को टेक्स्ट में बदलने का विकल्प नहीं है। 

जस्ट प्रेस रिकॉर्ड
यदि आप एक बेहतरीन श्रुतलेख ऐप चाहते हैं, तो गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद जस्ट प्रेस रिकॉर्ड एप को डाउनलोड करें। इसके अलावा यह एक मोबाइल ऑडियो रिकॉर्डर है, जो एकल टैप रिकॉर्डिंग, ट्रांसक्रिप्शन और आई-क्लाउड डिवाइसेस में सिंकिंग जैसी सुविधाओं से लैस आता है। इस एप के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि इसकी ट्रांसक्रिप्शन सेवा काफी बेहतरीन है। एक बार जब आप इससे किसी फाइल को ट्रांसक्रिप्ट कर लेते हैं, तो आप उसे ऐप के भीतर से संपादित कर सकते हैं। अगर  आप विदेश में या किसी अंतरराष्ट्रीय समूह के साथ काम कर रहे हैं, तो इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह 30 से अधिक भाषाओं का समर्थन करता है। इसमें विराम चिह्न के लिए भी कमांड की व्यवस्था है।

स्पीच नोट्स
स्पीच नोट्स आवाज को शब्दों में बदलने वाला एक अच्छा एप है। इससे लंबे-लंबे भाषणों के लेख आसानी से तैयार किए जा सकते हैं। यह गूगल वॉयस रिकॉग्नीशन इंजन के द्वारा संचालित है और लगभग हर शब्द या वाक्यांश की पहचान कर सकता है। जब आप एक नोट रिकॉर्ड कर रहे होते हैं, तो आप वॉयस कमांड या बिल्ट-इन विराम चिह्न की-बोर्ड के माध्यम से विराम चिह्नों को निर्देशित कर सकते हैं। इसके अलावा आप एक साथ नोट्स टाइप और निर्देश भी कर सकते हैं। वहीं चीजों को और भी आसान बनाने के लिए, आप अंतर्निहित की-बोर्ड पर कस्टम कुंजी के सेट का उपयोग कर नाम, हस्ताक्षर, बधाई और अन्य अक्सर उपयोग किए गए शब्द संदेशों को जल्दी से जोड़ सकते हैं। इसके प्रयोग के लिए इस पर लॉगिन या रजिस्टर करने की आवश्यकता नहीं होती है और इसका एप गूगल प्ले स्टोर से एकदम मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है।

ट्रांसक्राइव
वीडियो और वॉयस मेमो को शब्दों में बदलने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। ट्रांसक्राइव एक लोकप्रिय श्रुतलेख ऐप है, जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंट द्वारा संचालित है। इसके साथ ही यह एप आपको उच्च गुणवत्ता वाले और पठनीय प्रतिलेखन करने की इजाजत देता है। यह एप दुनिया भर में बोली जाने वाली 80 से ज्यादा भाषाओं का समर्थन करता है। यह एप स्वचालित रूप से किसी भी वीडियो या वॉयस ज्ञापन को शब्दों में बदल सकता है। एक बार जब आप फाइल को शब्दों में लिख लेते हैं, तो आप इसे वर्ड प्रोसेसिंग ऐप में संपादित कर सकते हैं।

Vivo Z6 शानदार फीचर्स के साथ इस दिन होगा लॉन्च

OnePlus 7 Pro पर मिल रहा है आकर्षक डिस्काउंट, जानें कीमत

भारत में Lenovo HD 116 वायरलेस हेडफोन हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -