गणेश चतुर्थी पर जरूर करें मुंबई के बेहतरीन गणपति पंडाल के दर्शन
गणेश चतुर्थी पर जरूर करें मुंबई के बेहतरीन गणपति पंडाल के दर्शन
Share:

गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाने वाला है। यह पर्व पूरे मुंबई को सजाने का काम करता है और यह शुभ त्योहार पूरे महाराष्ट्र में उत्सव की रौनक पैदा करता है। हालाँकि गणेश चतुर्थी इस राज्य के लगभग हर घर में मनाई जाती है। गणेश चतुर्थी का पर्व महाराष्ट्र का प्रसिद्ध उत्सव है और मजेदार माहौल के साथ, स्वादिष्ट मोदक, ढोल की थाप और पवित्र गणपति मंत्र गणपति बप्पा - मोरया कुछ ऐसी चीजें हैं जो हर किसी को इस त्योहार का दीवाना बना देती हैं। मुंबई में आपको कई खूबसूरत गणपति मूर्तियां मिलेंगी। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं मुंबई के प्रसिद्ध गणेश मंडलों के बारे में।


लालबागचा राजा गणेशोत्सव मंडल- यह मुंबई में सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा देखी जाने वाली गणेश मूर्ति है। जी हाँ और लालबागचा राजा की गणेश प्रतिमा एक अद्भुत डिजाइन से युक्त है जो पेटेंट से सुरक्षित है। जी दरअसल मध्य मुंबई के लालबाग मार्केट में स्थित यह मूर्ति मीडिया का खूब ध्यान खींचती है और मूर्ति प्रतिदिन औसतन 1.5 मिलियन दर्शकों को आकर्षित करती है। यहाँ के लोगों का मानना ​​है कि यह गणेश मूर्ति उनकी इच्छाओं को पूरा करती है।

अंधेरीचा राजा- मुंबई उपनगरों के लिए अंधेरीचा राजा सबसे महत्वपूर्ण है। जी दरअसल मंडल का गठन तीन प्रतिष्ठित कंपनियों के कार्यकर्ताओं द्वारा वर्ष 1966 में किया गया था। वहीं इस मंडल की मूर्ति इतनी विशाल नहीं है, हालाँकि मनोकामना पूर्ण करने की प्रतिष्ठा प्राप्त है। हर साल इस मंडल के अपने पंडाल की अलग-अलग थीम होती है। जी हाँ और यह अष्टविनायक पथ के सबसे बड़े और सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है।

गणेश गली मुंबईचा राजा- गणेश गली का मुंबईचा राजा लालबागचा राजा से कुछ ही लेन की दूरी पर स्थित है और यह बहुत लोकप्रिय भी है। जी हाँ और यह मूर्ति भी हर साल काफी भीड़ खींचती है।

खेतवाड़ी चा गणराजी- यह पुरस्कार विजेता खेतवाड़ी गणराज मुंबई की सबसे आश्चर्यजनक गणेश मूर्तियों में से एक माना जाता है। जी हाँ और इस मंडल का गठन 1959 में हुआ था। यह समूह 2000 के बाद भारत के इतिहास में सबसे ऊंची गणेश प्रतिमा बनाने पर चर्चा में आया, जो 40 फीट विशाल है।

जीएसबी सेवा मंडल की गणेश मूर्ति- 60 किलो से अधिक सोने से निर्मित होने के कारण इसे मुंबई का गोल्ड गणेश भी कहा जाता है। जी हाँ और इस समूह की गणेश प्रतिमाएं मुंबई में सबसे धनी हैं। यह समूह वडाला के पास किंग सर्कल में उनकी मूर्ति स्थापित करता है।

गिरगांव चा राजा- चरनी रोड रेलवे स्टेशन पर स्थित, गिरगांव चा राजा मुंबई शहर के सबसे लोकप्रिय गणेश मंडलों में से एक है। यह गिरगांवचा राजा गणपति के रूप में प्रसिद्ध है जिसकी स्थापना 1938 में रामचंद्र तेंदुलकर ने की थी।

बिकिनी ब्लाउज के साथ सीक्वन साड़ी में जाह्नवी ने दिखाया ग्लैमरस अंदाज

भारती सिंह ने पैपराजी से करवाई गोला की मुलाकात, कॉमेडियन बोलीं- 'मेरा बेटा बदला लेगा तुमसे...'

दुबई का 'सबसे महंगा घर' मुकेश अंबानी ने खरीद लिया ! तस्वीर देखकर आप भी बोलेंगे 'लाजवाब'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -