मानसून में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत है पुणे और मुंबई के समीप के ये स्थान
मानसून में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत है पुणे और मुंबई के समीप के ये स्थान
Share:

 

बारिश में घूमने के शौकीन है तो मानसून सीजन में पुणे और मुंबई के समीप कुछ ऐसे डेस्टिनेशन है, जहां के रास्तों पर चलने के दौरान आप बारिश का भी मजा ले सकते हैं। जी हाँ और आज हम आपको उन्ही के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ बारिश में जाकर आपको आनंद आ जाएगा।

राजमाची ट्रेक- राजमाची ट्रेक, सहयाद्रि पर्वत श्रृंखला में स्थित बेहद शानदार ट्रेक्स में से एक है। जी हाँ और यह किला उन लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है जो गहरी घाटियों, कैंपिंग, पगडंडियों, झरनों और प्राकृतिक नजारों के दीवाने हैं। इसी के साथ मानसून के दिनों में यहां के झरने काफी आकर्षक दिखते हैं।


देवकुंड वॉटरफॉल- देवकुंड वॉटरफॉल, मुंबई से करीब 140 किमी। की दूरी पर स्थित है, जो शहर के भीड़भाड़ से दूर एक शांत स्थान है। जी दरअसल मुंबई के नजदीक होने के कारण यहां पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जाती है और यह जगह परिवार या दोस्तों के साथ वीकेंड मनाने के लिए एक सर्वोत्तम स्थान है।


विसापुर फोर्ट- विसापुर फोर्ट एक पहाड़ी किला है, जो महाराष्ट्र के पुणे जिले के अंतर्गत विसापुर नामक गांव में स्थित है। इसी के साथ यह एक प्राचीन किला है, जिसे 18वीं शताब्दी में बालाजी विश्वनाथ ने बनवाया था, जो मराठा साम्राज्य के सबसे पहले पेशवा थे। आप सभी को बता दें कि मराठा साम्राज्य से संबंध रखने के कारण इन्हें जुड़वा किला भी कहा जाता है। किले को लेकर कहा जाता है कि यह किला पांडवों द्वारा बनाया गया था। हालाँकि इसका कोई ठोस प्रमाण अभी तक नहीं मिला है। जी दरअसल यह किला महारा्ष्ट्र के सबसे ऊंचे किलों में शुमार है।
 
जीवधान फोर्ट-
जीवधान फोर्ट, नानेघाट पर्वत श्रृंखला में स्थित है, जो ट्रेकर्स के लिए सबसे कठिन किलों में से एक है। वहीं अनुभवी ट्रेकर्स के लिए सबसे लोकप्रिय किलों में से एक है। ट्रेक के कुछ हिस्सों में, आपको रस्सियों का उपयोग करने की भी आवश्यकता हो सकती है। इसी के साथ आपको बता दें कि इस किले के ट्रेकिंग वाले रास्ते बेहद खतरनाक है, काफी सावधानीपूर्वक यहां चढ़ाई करनी पड़ती है।

आद्राई जंगल ट्रेक- आद्राई जंगल ट्रेक, सहयाद्रि पर्वत श्रृंखला के सबसे खूबसूरत और अछूते जंगलों में से एक है। वहीं मानसून के सीजन में इस जंगल की ट्रेकिंग करना बेहद ही शानदार अनुभव दिलाता है। इसी के साथ यहां आसपास का हरा-भरा माहौल, प्रकृति को छूती हुई हवाएं तन और मन दोनों को तृप्त कर देती है। आपको इस रास्ते में झरने, गुफाएं, घाटियां, चोटियां मिल सकती हैं।

बरसात में इन 4 जगहों पर जाकर खो जाएंगे आप, डबल आएगा मजा

मानसून में करना है रोमांस तो इन जगहों पर लें हाउसबोट का मजा

जर्मनी रवाना हुए PM मोदी, जी7 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -