अरिजीत सिंह से जुबिन नौटियाल तक, जानिये कौन है बेस्ट सिंगर
अरिजीत सिंह से जुबिन नौटियाल तक, जानिये कौन है बेस्ट सिंगर
Share:

हर वर्ष की तरह साल 2019 में भी ऐसे कई गाने रिलीज़ हुए जो या तो पार्टी एंथम बन गए या लोगों के दिलों पर छा गए। वैसे तो हर साल अनगिनत गाने रिलीज़ होते हैं, परन्तु उन अनगिनत गानों में से कुछ गाने ऐसे होते हैं जो आपकी जुबां पर चढ़ जाते हैं और आप पूरे साल, या आने वाले साल भी उन गानों को गुनगुनाते रहते हैं। साल 2019 में भी ऐसे कई गाने आए जिन्होंने लोगों का दिल जीत लिया जा रहा है। 

किसी भी गाने को हिट बनाने में सबसे बड़ा हाथ होता है सिंगर का, क्योंकि यदि सिंगर की आवाज़ लोगों को पसंद नहीं आई तो म्यूजिक और वीडियो के कोई मायने नहीं होते। बॉलीवुड में तमाम ऐसे मेल सिंगर हैं जिन्होंने साल 2019 में बेहतरीन गाने दिए। उन गानों के आधार पर हमने अपने पाठकों के लिए एक पोल करवाया जिसमें उन्हें बेस्ट मेल सिंगर का चुनाव करना था। पाठकों के सामने कुछ सिंगर के नाम और उनका गाया हुआ गाना दिया गया जिसके आधार पर पाठकों को उनके फेवरेट सिंगर का चयन करना था। लोगों ने हमारे पोल पर वोट किया और बताया कि उनके हिसाब से साल का बेस्ट सिंगर कौन है। अब हम वो लिस्ट आपको बताते हैं।

अरिजीत सिंह: कबीर सिंह के गाने 'तुझे कितना चाहने लगे हम' लोगों को काफी पसंद आया और उसके आधार पर लोगों ने अरिजीत सिंह को बेस्ट सिंगर बना दिया गया है। अरिजीत को सबसे ज्यादा 46% वोट मिले। जुबीन नौटियाल: 15 नवंबर 2019 को रिलीज़ हुई फिल्म 'मरजावां' का सॉन्ग 'तुम ही आना' लोगों के दिलों दिमाग पर छा गया। इस गाने को आवाज दी है जुबीन नौटियाल ने। गाने के हिसाब से जुबीन को 27% वोट मिले। रणवीर सिंह: 14 फरवरी 2019 को रिलीज हुई फिल्म गली ब्वॉय का रैप 'अपना टाइम आएगा' लोगों को बहुत  पसंद आया। उसके आधार पर लोगों ने रणवीर को 8.4% वोट दिए। 

बॉलीवुड सितारों ने दी नए साल की शुभकामनाएं, परिवार के साथ दिखे अमिताभ बच्चन

शाहरुख़ से लेकर प्रीती जिंटा तक ने अपने फैंस को दी नए साल की बधाई

दीपिका ने पंजाबी अंदाज में किया नए साल का स्वागत, जमकर किया भंगड़ा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -