रक्षाबंधन: इन चीजों से आप घर पर भी बना सकते हैं राखी
रक्षाबंधन: इन चीजों से आप घर पर भी बना सकते हैं राखी
Share:

हर साल मनाया जाने वाला राखी का त्यौहार बस आने ही वाला है। यह पर्व इस साल 22 अगस्त को मनाया जाने वाला है। यह पर्व भाई-बहनों को समर्पित होता है और सबसे महत्वपूर्ण हिंदू त्योहारों में से एक माना जाता है। आप सभी जानते ही होंगे इस शुभ अवसर पर बहने अपने भाई की भलाई के लिए प्रार्थना करती हैं उसकी कलाई में राखी बांधती है और भाई उसे सुरक्षा का वचन देता है। वैसे राखी खरीदने के लिए अब बाजारों में भीड़ नजर आ रही है लेकिन इस रक्षाबंधन आप अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करके घर पर भी राखी बना सकते हैं। आइए बताते हैं कैसे?

फोटो राखी – रक्षाबंधन के दिन आप अपने भाई को फोटो वाली राखी बांध सकती हैं। इसके लिए एक अच्छी तस्वीर चुनें और इसे मोटे कागज या कार्डबोर्ड के टुकड़े पर चिपका दें। अब उसके बाद कार्डबोर्ड और पेपर को अपनी इच्छानुसार चौकोर या गोल आकार में काट लें। अब आप चाहें तो इसे मोतियों से सजाकर रिबन पर गोंद से चिपका सकती है।

ऊन से बनी राखी – इसके लिए आपको चाहिए लाल और पीले रंग के ऊन, कैंची और कुछ मोतियाँ। अब आपको अपनी उंगलियों के चारों ओर लाल ऊन को लगभग बीस बार लपेट लेना है। इसके बाद इसे धीरे-धीरे बाहर निकालना है और बीच में बांध देना है। अब कैंची से सिरों को काट दें और फैलाएं। इसके बाद एक फूल बना लें और इसे दबाएं। आप ऊनी राखी बनाने के लिए बीच में एक लकड़ी का मनका और दूसरा धागा पीछे बाँध दें।

फ्लोरल राखी – इसके लिए रंगीन कागज की सहायता लें और उससे छोटे-छोटे फूल बनाएं। उसके बाद इन्हें एक साटन रिबन पर धागे और सुई से सिल दें और दोनों तरफ पर्याप्त रिबन छोड़े।

कार्टून राखी – एक साटन रिबन और सर्कल स्टिकर से आप ये राखी बना सकती हैं।

बच्चों के लिए हवाई जहाज या कार राखी – बच्चों के लिए आप हवाई जहाज और कारों की राखी बना सकते हैं। इसके लिए आपको फोम स्टिकर सेट (हवाई जहाज या कार), लाल रंग में साटन रिबन, सर्कल स्टिकर और काले और लाल मार्कर की आवश्यकता और आप इन्हे अच्छे से इस्तेमाल कर हवाई जहाज या कार राखी बना सकते हैं।

रिलीज हुआ रकुल प्रीत और पांजा वैष्णव की फिल्म 'Konda Polam' का फर्स्ट लुक

राखी से पहले अपने हाथों में बनाये मेहँदी की यह खास डिजाइंस

सऊदी अरब, कतर और कुवैत में बैन हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'बेलबॉटम', जानिए क्या है वजह?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -