सर्दियों में मनाने जाना है हनीमून तो ये 5 जगह रहेंगी सबसे बेस्ट और रोमांटिक
सर्दियों में मनाने जाना है हनीमून तो ये 5 जगह रहेंगी सबसे बेस्ट और रोमांटिक
Share:

अगर आपकी शादी ठंड के मौसम में फिक्स हो गई है लेकिन हनीमून के लिए आपको जगह समझ नहीं आ रही है तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ जगहों के बारे में जहाँ जाकर आप अपने पार्टनर के साथ रोमांस कर सकते हैं और शांत जीवन बिता सकते हैं। आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में।

कश्मीर- भारत और दुनिया के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक कश्मीर है जहाँ सर्दियों का मौसम बेहद खास होता है। जी दरअसल कश्मीर में इन दिनों जमकर कर बर्फबारी हो रही है। इसी के चलते सर्दी के मौसम में यानी दिसंबर के महीने में यहाँ का नजारा बेहतरीन होता है। यहां की हर एक जगह बेहद दिलकश है और आप यहां पर स्‍पॉर्ट्स स्‍कीइंग और आइसिंग भी कर सकते हैं। इसी के साथ ही डल झील को आप भूल नहीं सकते हैं, ये आपको पलो को और खास बनाता है। 

जैसलमेर- अगर आपको बहुत अधिक ठंड वाली जगह नहीं पसंद है और आपके पास 3-4 दिनों का ही वक्त है तो ऐसे में आप जैसलमेर जा सकते हैं। जी हाँ क्योंकि यहां पर दिसंबर का मौसम सबसे खास और लाजवाब होता है। यहां पर रेगिस्तान में आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं। इसी के साथ ही सफारी और कैंपिंग का मजा उठा सकते हैं। केवल यही नहीं बल्कि यहां आकर आपको अलग ही आनंद मिलेगा।

अंडमान- गोवा के बाद लोगों का दिल अंडमान के दिलकश बीचों पर जाता है। जी हाँ और दिसंबर के महीने में यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ बीच पर कैंडल लाइट डिनर कर सकते हैं, डूबते सूरज को देखने का मज़ा ले सकते हैं, इसी के साथ ही एशिया के सबसे खास बीचों का मजा ले सकते हैं।

गोवा- सबसे अधिक मशहूर और हर किसी का पंसदीदा, यह इंडियन कपल्स के बीच काफी पॉप्युलर हनीमून डेस्टिनेशन भी है। जी हाँ, गोवा में नाइट लाइफ का मजा ही कुछ और है और अगर आप सी फूड लवर हैं तो आपके लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। दिसंबर के मौसम में यहां की रौनक अलग ही रहती है।

केरल- केरल आलिशान जगहों में से एक है। जी दरअसल यहां ना केवल बीच हैं बल्कि घूमने के लिए और भी कई सारी चीजे हैं। यहाँ बैकवॉटर, रेत से भरे शांत समुद्र तट, हरियाली, कोहरे से ढकी पहाड़ियां और इन जैसे अनेक जादुई अनुभव है जो केरल में बिखरे पड़े हैं। केरल पहुंचने के बाद आपको मैदान, पहाड़, झील और हाउसबोट मिलेंगे जो आपके दिल को जीत लेंगे।

पत्नी के साथ करना है रोमांस तो इन 5 रोमांटिक जगहों पर जाए जरूर

गर्मी में ठंडक देंगी ये 5 जगह, खर्चा भी होगा बहुत कम

दुनिया में सबसे खूबसूरत हैं ये जगह, गर्मी में घूमकर आ जाएगा मजा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -