हड़ताल: मुंबई की सड़कों पर नहीं दौड़ रही बेस्ट की बसें, आम आदमी हो रहा परेशान
हड़ताल: मुंबई की सड़कों पर नहीं दौड़ रही बेस्ट की बसें, आम आदमी हो रहा परेशान
Share:

मुंबई: देशभर में चल रही ट्रेड यूनियनों की हड़ताल के दौरान मुंबई में भी बेस्ट बसों में हड़ताल कर दी है. जानकारी के अनुसार रोजाना मुंबई की सड़कों पर 1800 बसें चलती हैं, लेकिन मंगलवार को सुबह से एक भी बस डिपो से ही बाहर नहीं आई. बताया जा रहा है कि अपनी मांगों को लेकर कई यूनियनों ने आज से दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है.

ऑक्सीजन में चल रही फसलों के लिए संजीवनी बनकर आयी बर्फबारी

हालांकि यूनियन अध्यक्ष ने ये स्पष्ट किया है कि उनकी देशव्यापी हड़ताल, भारत बंद से सम्बंधित नहीं है. उन्होंने कहा है कि यह मात्र संयोग है कि दोनों बंद एक ही दिन हुई हैं. माना जा रहा है कि इस हड़ताल से लगभग 25 लाख मुंबई वासियों पर प्रभाव पड़ेगा. वहीं दूसरी मुंबई की इस हड़ताल के मद्देनज़र स्टेट ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की ओर से 40 अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं, ताकि आम जनता को इस हड़ताल से समस्या न हो.

25 हजार रु हर माह सैलरी, रिसर्च सेंटर ने मांगे इन पदों के लिए आवेदन

उल्लेखनीय है कि बेस्ट कमपनी अब तक लगभग दो हजार करोड़ के कर्ज में दबी हुई है, वहीं बीएमसी ने भी बेस्ट को पैसे देने से इंकार कर दिया है. सोमवार को इस सम्बन्ध में एक बैठक भी हुई थी, लेकिन इसमें भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला था. ऐसे में आज मंगलवार को फिर बैठक बुलाई जा सकती है. हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हड़ताल करने वालों पर मेस्मा (महाराष्ट्र एसेंशियल सर्विसेज) के अंतर्गत कार्रवाई होगी, किन्तु फिर भी बेस्ट की हड़ताल कायम है.

खबरें और भी:-

 

NIT भर्ती : 10 हजार रु सैलरी, इस तरह से करना होगा अप्लाई

एशियन कप फुटबॉल टूर्नामेंट: भारत ने अपने पहले ही मैच में थाईलैंड को 4-1 से हराया

जेट एयरवेज को जल्द मिल सकती एसबीआई से वित्तीय सहायता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -