अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव : बर्नी ने हिलेरी को पछाड़ा
अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव : बर्नी ने हिलेरी को पछाड़ा
Share:

वाॅशिंगटन : अमेरिका में राष्ट्रपति पद की चुनावी दौड़ में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को निराशा का सामना करना पड़ा है। दरअसल वाॅशिंगटन में उन्हें सीनेटर बर्नी सैंडर्स से हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें सीनेटर बर्नी से अलास्का में भी हार मिली है।

हालांकि राष्ट्रपति पद की दावेदारी में अभी भी हिलेरी बढ़त बनाए हुए हैं लेकिन अलास्का और वाॅशिंगटन में डेलिगेट्स की मौजूदगी अधिक मानी जाती है। जिसके कारण यह माना जा रहा है कि डेलिगेट्स के वोट बर्नी के पाले में गए हैं। उल्लेखनीय है कि वाॅशिंगटन में बर्नी को 72 प्रतिशत अधिक मत मिले हैं।

दूसरी ओर अलास्कार में उन्हें 79 प्रतिशत से अधिक मत मिले हैं। वाॅशिंगटन को बोइंग, माइक्रोसाॅफ्ट आदि कंपनियों का केंद्र भी माना जाता है। हालांकि हिलेरी के लिए अभी भी उम्मीदें बाकी हैं। उनके प्रचार में पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और उनकी बेटी चेल्सी भी लगे थे। इसके बाद भी वाॅशिंगटन में हिलेरी को अधिक मत नहीं मिल पाए। दूसरी ओर बर्नी की पत्नी ने अपने पति के लिए प्रचार किया था। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -