फर्राटेदार अंग्रेजी में बात कर रही कूड़ा बीनने वाली महिला, वीडियो वायरल
फर्राटेदार अंग्रेजी में बात कर रही कूड़ा बीनने वाली महिला, वीडियो वायरल
Share:

आजकल सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल हो जाते हैं। आए दिन कोई ना कोई उन वीडियो के चलते मशहूर भी हो जाता है। अब इस बार भी एक वीडियो ने तहलका मचा दिया है। यह वीडियो एक महिला का है जो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला फर्राटेदार इंग्लिश में बात कर रही है। आप देख सकते हैं इस वीडियो के सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के बाद काफी लोग देख चुके हैं। मिली जानकारी के तहत महिला का नाम सेसिलिया मारगरेट लॉरेंस है। इस वीडियो में महिला इंग्लिश में बात करती दिख रही हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शचीना हेगर ने शेयर किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shachina Heggar (@itmeshachinaheggar)

जी दरअसल महिला से शचीना की मुलाकात बेंगलुरु के सड़क पर हुई थी और इसी के साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो और वीडियोज शेयर किए हैं। आप देख सकते हैं एक वीडियो में, महिला को अपना परिचय देते हुए और भगवान का एक गाना गाते हुए देखा जा सकता है। वहीँ जब हेगर ने सेसिलिया से पूछा कि क्या वह अकेली हैं? तो उन्होंने तुरंत मदर मैरी की एक तस्वीर निकाली और कहा कि आप इसे अकेले कहते हैं? आपको जानकर हैरानी होगी कि महिला जापान में 7 साल से अधिक समय तक रहने की भी बात करती है। कहा जा रहा है यह महिला कचरा बीनती है।

आप देख सकते हैं शीचना हेगर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''कहानियां हमेशा आपके आसपास ही होती हैं। आपको बस इतना करना है कि रुकें और चारों ओर देखें। कुछ सुंदर और कुछ दर्दनाक, लेकिन कुछ फूलों के बिना जीवन क्या है। यदि आप में से किसी को भी इस महिला के बारे में पता चलता है तो हमसे संपर्क करें।'' वैसे इस वीडियो ने इस समय सभी का दिल जीत लिया है और लोग कमेंट्स में अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।

जयंती विशेष: क्या आप जानते हैं देश के सबसे युवा पीएम राजीव गांधी का असली नाम ?

Sadbhavna Diwas 2021: कैसे हुई थी सद्भावना दिवस की शुरुआत, जानिए इसका महत्व

महाराष्ट्र: जन आशीर्वाद यात्रा पर उद्धव सरकार सख्त, 7 FIR दर्ज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -