मजाक में मंगेतर ने सोशल मीडिया पर डाली न्यूड फोटो, गुस्साई लड़की ने ले ली जान
मजाक में मंगेतर ने सोशल मीडिया पर डाली न्यूड फोटो, गुस्साई लड़की ने ले ली जान
Share:

बेंगलुरु: बेंगलुरु से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जी दरअसल यहाँ एक डॉक्टर ने मजाक-मजाक में अपनी मंगेतर की न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। केवल यही नहीं बल्कि अपने दोस्तों को भी शेयर कर दी। ऐसा होने से गुस्साई मंगेतर ने उसके तीन दोस्तों के साथ मिलकर उस 27 वर्षींय डॉक्टर की हत्या कर दी। बताया जा रहा है मूल रूप से चेन्नई के रहने वाले डॉक्टर विकास राजन यहां बीटीएम लेआउट इलाके में रहते थे। वहीं उनपर 10 सितंबर की आधी रात को हमला किया गया।

बताया जा रहा है उनकी मंगेतर और उसके दो साथियों ने मिलकर हमला किया था। यहाँ आरोपी बीटीएम लेआउट के रहने वाले हैं और पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पुलिस एक अन्य आरोपी सूर्या की तलाश में जुटी हुई है। सूर्या एक आर्किटेक्ट है। पुलिस का कहना है विकास ने यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी और इसके बाद दो साल तक चेन्नई में प्रैक्टिस की और चार महीने पहले बेंगलुरू आया था। वहीं यहां वह फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स एग्जामिनेशन (एफएमजीई) के लिए कोचिंग ले रहा था। वहीं विकास राजन पर हमला 10 सितंबर को बेगुर के पास न्यू माइको लेआउट में एक दूसरे आरोपी सुशील के घर पर हुआ।

बताया जा रहा है इसमें विकास गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 14 सितंबर को उसकी मौत हो गई। विकास के बड़े भाई विजय की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। वहीं इसके बाद हत्या के इस मामले का खुलासा हो पाया। खबरों के अनुसार विकास दो साल से महिला के साथ रिलेशनशिप में था। उनके परिवारों की सहमति से उनकी सगाई भी हो चुकी थी।

मासूम से दरिदंगी के मामले में हुआ खुलासा, फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद यह बात आई सामने

मीटर रीडरों ने डिवीजन आफिस पर दिया अनिश्चितकालीन धरना

VIDEO! टॉयलेट में खाने के लिए मजबूर खिलाड़ी, परोसे गए कच्चे चावल

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -