बंगाल हिंसा: शुभेंदु बोले- TMC को शासन करने के लिए जनादेश मिला है, आतंक मचाने के लिए नहीं
बंगाल हिंसा: शुभेंदु बोले- TMC को शासन करने के लिए जनादेश मिला है, आतंक मचाने के लिए नहीं
Share:

कोलकाता: 2016 के विधानसभा चुनाव में 3 सीट हासिल करने वाली भाजपा ने इस बार पश्चिम बंगाल में 77 सीटों पर जीत दर्ज की है। नंदीग्राम में भाजपा के उम्मीदवार रहे शुभेंदु अधिकारी ने तो सीएम ममता बनर्जी को ही मात दे दी। 10 मई 2021 को भाजपा ने शुभेंदु को पार्टी विधायक दल का नेता चुना है। इसके बाद एक मीडिया संस्थान के लिए लिखे गए एक लेख में शुभेंदु ने भविष्य की रणनीतियों का खाका पेश किया है।

लेख में उन्होंने राज्य में चुनाव के बाद भड़की हिंसा के लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) को जिम्मेदार बताते हुए इसे जनादेश का अपमान कहा है। शुभेंदु ने कहा है​ कि राज्य ने हाल ही में रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती मनाई है, जिन्होंने कहा था, ‘चित्त जहाँ भयशून्य, उच्च मस्तक नित रहता’, मगर आज के बंगाल में जनता का मन स्वतंत्र नहीं है और मौजूदा स्थिति के मद्देनज़र उनका सिर भी शर्म से झुका हुआ है। शुभेंदु ने चुनावी जीत के बाद TMC कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा समर्थकों को निशान बनाकर की गई हिंसा की आलोचना करते हुए लिखा कि, “एक वर्तमान केंद्रीय मंत्री पर उन गुंडों द्वारा हमला किया गया, जिनका ताल्लुक सत्ताधारी पार्टी से था। ये अकेली ऐसी घटना नहीं थी। पूरे राज्य में हिंसा अबाध गति से जारी रही।”

शुभेंदु ने आगे लिखा कि TMC ने जनादेश का अपमान करते हुए पूरे बंगाल में आंतक फैलाया और लोकतंत्र की संस्कृति को नष्ट करने की हरसंभव कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि, “बंगाल के लोगों ने TMC को शासन करने के लिए स्पष्ट जनादेश दिया था, न कि राज्य भर में आतंक फैलाने के लिए। सरकार के स्तर पर काफी कुछ किया जाना है। कोरोना को नियंत्रण में लाना है। किन्तु शीर्ष नेतृत्व समर्थित TMC कैडर राज्य में लोकतंत्र की संस्कृति को नष्ट करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। अपनी रैलियों में पश्चिम बंगाल की सीएम इतनी व्यस्त थीं कि उन्हें पीएम मोदी द्वारा आयोजित कोविड की बैठकों में शामिल होना समझदारी नहीं लगी।” 

गोबर के उपले लेकर अमेरिका पहुंचा एक भारतीय शख्स, US सिक्योरिटी ने किए नष्ट

जीतनराम मांझी ने किया पप्पू यादव का समर्थन, कहा- जनता की सेवा करने वालों की गिरफ्तारी 'खतरनाक'

इराक में हवाई अड्डे से अमेरिका के सैन्य विशेषज्ञ हटे: रिपोर्ट्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -