ममता बनर्जी से बातचीत के लिए तैयार हुए हड़ताली डॉक्टर जल्द निकलेगा समस्या का समाधान
ममता बनर्जी से बातचीत के लिए तैयार हुए हड़ताली डॉक्टर जल्द निकलेगा समस्या का समाधान
Share:

कोलकाता : प. बंगाल में बीते छह दिनों से हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात करने को राजी हो गए। हालांकि डॉक्टरों ने पहले मीडिया की मौजूदगी में बैठक करने की शर्त रखी थी, लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया। सोमवार को राज्य सचिवालय में ममता और हड़ताली डॉक्टरों के बीच दोपहर 3 बजे बैठक होगी। 14 मेडिकल कॉलेज के 2-2 प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे।

दिमागी बुखार से बिगड़ते हालातों के बीच पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिले नितीश कुमार 

मरीजों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना 

जानकारी के मुताबिक बैठक की वीडियोग्राफी हो सकती है। वहीं, हड़ताल के चलते राज्य में हजारों मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताली डॉक्टरों के संगठन ज्वाइंट फोरम ऑफ जूनियर डॉक्टर्स की ढाई घंटे चली बैठक में वार्ता पर सहमति बनी। फोरम के प्रवक्ता ने बताया कि हम गतिरोध दूर करना चाहते हैं। हम मुख्यमंत्री की पसंद की जगह पर मिलने को तैयार हैं।

हालातों का जायजा लेने मुजफ्फरपुर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री के सामने ही बिगड़ गई स्तिथियां 

इस कारण हड़ताल पर है कर्मचारी 

इसी के साथ जगह इतनी होनी चाहिए कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों के प्रतिनिधि मौजूद रह सकें। मांगे पूरी होने के बाद जितनी जल्दी संभव हो, हम काम पर लौट आएंगे। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि समस्याओं का समाधान न होने तक हड़ताल जारी रहेगी। एनआरएस मेडिकल कॉलेज में एक मरीज की मौत के बाद दो जूनियर से हुई मारपीट के विरोध में राज्य के जूनियर डॉक्टर मंगलवार से हड़ताल पर हैं। इसका असर देश के दूसरे राज्यों तक पहुंच गया है।

आज से शुरू होगा सत्रहवीं लोकसभा का पहला सत्र, कई मुद्दों पर चर्चा संभव

प. बंगाल में डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के विरोध में आज से देशभर के डॉक्टर फिर करेंगे हड़ताल

अपने संसदीय क्षेत्र में कुछ ऐसा काम कर रहे थे सनी, पिता धर्मेंद्र ने किया यह ट्वीट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -