बंगाल पुलिस और ISF कार्यकर्ताओं में झड़प, कई घायल, 19 गिरफ्तार
बंगाल पुलिस और ISF कार्यकर्ताओं में झड़प, कई घायल, 19 गिरफ्तार
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार (21 जनवरी) को इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर मारपीट हुई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। इसके साथ ही आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। इसका वीडियो भी सामने आया है। झड़प में कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शन में शामिल लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। इस मामले में अब तक 19 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ISF कार्यकर्ता शनिवार शाम को एस्प्लेनेड इलाके में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उनका आरोप था कि TMC कार्यकर्ताओं ने एक रैली के दौरान उनके कार्यकर्ताओं पर हमला किया। इससे उनके कुछ कार्यकर्ता जख्मी हो गए। इसके चलते वह TMC नेता अरबुल इस्लाम को गिरफ्तार किए जाने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन में हजारों लोग मौजूद थे। इस वजह से सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से रोड खाली करने की अपील की, मगर उन्होंने बात मानने से इनकार कर दिया। 

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोलकाता पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान ISF नेता और MLA नौशाद सिद्दीकी को हिरासत में ले लिया गया। इससे पहले शनिवार को ही सूबे के भांगर क्षेत्र में TMC और ISF के कार्यकर्ताओं में झड़प हुई थी। यह घटना उस समय हुई, जब ISF के सदस्य कोलकाता जा रहे थे। इस दौरान ISF कार्यकर्ताओं ने TMC के एक दफ्तर में आग लगा दी थी।

अशोक गहलोत को कांग्रेस विधायक ने कहा धृतराष्ट्र.., मिला 'जयचंद' का तमगा

कल विज्ञान भवन में 11 बच्चों को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देंगी राष्ट्रपति मुर्मू, मंगलवार को पीएम करेंगे बात

राम रहीम को कैसे मिली पैरोल ? कांग्रेस के हमलों के बाद सीएम खट्टर ने दिया जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -