क्या गर्भवती होने पर दही खाना चाहिए, कितना खाना चाहिए और क्या है इसके फायदे?
क्या गर्भवती होने पर दही खाना चाहिए, कितना खाना चाहिए और क्या है इसके फायदे?
Share:

दही स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। जी दरअसल दही में कई ऐसे पोषक तत्व शामिल होते हैं, जो शरीर की कई समस्याएं दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। इस वजह से कई हेल्थ एक्सपर्ट रोजाना एक कटोरी दही खाने की सलाह देते हैं। हालाँकि गर्भवती महिलाओं को दही खाने से (is yoghurt good for pregnant woman) मना किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई लोगों को लगता है कि दही खाने से उन्हें या फिर भ्रूण में समस्या हो सकती हैं। हालाँकि आज हम आपको इस सवाल का जवाब देंगे।

क्या प्रेग्नेंसी में दही खाना है चाहिए ?- डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी के अनुसार प्रेग्नेंसी में दही खाना सुरक्षित होता है। जी हाँ और इससे आपको किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है। जी दरअसल, दही एक डेयरी प्रोडक्ट्स है, जो पौष्टिक तत्वों जैसे- कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियन इत्यादि का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसी के चलते प्रेग्नेंसी के दौरान दही का सेवन करना आपके लिए सुरक्षित हो सकता है।

प्रेग्नेंसी में एक दिन में कितना खाना चाहिए दही- दिन में कितनी मात्रा में दही खानी चाहिए, इसका उत्तर दही की गुणवत्ता पर निर्भर करता है। जी दरअसल अगर आप सभी पोषक तत्वों से भरपूर आहार और प्रोबायोटिक्स के साथ अच्छी क्वालिटी का दही खा रहे हैं, तो एक दिन में तीन छोटी कटोरी दही खा सकती हैं। इसका मतलब है कि प्रेग्नेंसी में आप पूरे दिन 200 से 300 ग्राम दही का सेवन कर सकते हैं।

प्रेगनेंसी में दही कब खाना चाहिए- गर्भावस्था के तिमाही में दही का सेवन करना महिलाओं के लिए काफी अच्छा (curd during pregnancy first trimester) माना जाता है।

प्रेग्नेंसी में दही खाने के फायदे-

प्रेग्नेंसी में दही खाने से शरीर को कई तरह से फायदे हो सकते हैं। जी दरअसल यह पाचन को दुरुस्त करने के साथ-साथ हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। 
गर्भावस्था के दौरान की अगर आप दही का सेवन करते हैं, तो यह पाचन से जुड़ी परेशानी को कंट्रोल करने में आपकी मदद करता है।
प्रेग्नेंसी में दही का सेवन करने से आपके शरीर का तापमान बेहतरीन हो सकता है।
दही कैल्शियम से भरपूर होता है, जो गर्भवती महिलाएं और भ्रूण के विकास के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
प्रेग्नेंसी में कई महिलाएं हाई ब्लड प्रेशर से ग्रसित होती हैं। उन्हें दही खाना चाहिए।
इम्यूनिटी बूस्ट करने में दही काफी फायदेमंद है।
शारीरिक समस्याओं के साथ-साथ मानसिक समस्याओं को कंट्रोल करने में दही फायदेमंद है।
स्किन की परेशानियों को दूर करने में दही लाभकारी है।
शरीर के वजन को कंट्रोल करने में भी दही मददगार है।

आज ही घर में बनाए दही पूरी चाट

बहुत खाते हैं गोलगप्पे तो जान लीजिये बड़े-बड़े फायदे, घटाता है मोटापा

इंजेक्शन से खत्म होगा मोटापा! ऐसे करेगा काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -