तिल के इन फ़ायदों को देख कर आप हैरान हो जाएगे
तिल के इन फ़ायदों को देख कर आप हैरान हो जाएगे
Share:

अधिकतर घरों मे तिल का प्रयोग तो होता ही है, लेकिन ज्यादा तर मीठी चीजों मे इसका इस्तेमाल किया जाता हैं। सर्दियों मे इसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसे गुड़ के साथ प्रयोग कर के लड्डू बनाए जाते है जो बहुत पसंद किया जाता है। तिल बहुत फायदेमंद होता है। तिल में मोनो-सैचुरेटेड फैटी पाया जता है जो दिल से जुड़ी बीमारियों को कम करता है साथ ही शरीर से कोलेस्ट्रोल को भी कम करने मे मदद करता है।  

तिल मे एन्टीऑक्सिडेंट होता है जिसे सेसमीन कहा जाता है। जो कैंसर के कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। इसके कारण कई बीमारियों का भी खतरा नहीं होता है जैसे कि कैंसर, पेट के कैंसर, ल्यूकेमिया, प्रोस्टेट कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर आदि। इसके अलावा तिल के और भी फायदे होते है,आइए हम आपको बताते हैं। 

तनाव को कम करता है 

तनाव को कम करने मे तिल का बहुत बढ़ा योगदान है क्योंकि तिल मे बहुत से ऐसे तत्व और विटामिन होता है। इसके सेवन से तनाव और डिप्रेशन कम हो जाता है। 

मांसपेशि‍यों के लिए लाभदायक 

तिल हृदय की मांसपेशि‍यों के लिए लाभदायक होता है क्योंकि तिल मे बहुत से लवण पाए जाते है जैसे कि कैल्श‍ियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और सेलेनियम। इसे नियमित रूप से सेवन करने से हृदय की मांसपेशि‍यों को सक्रिय रूप से काम करने में मदद करता हैं। 

हड्डियों को मजबूत करता है  

क्या आप जानते है तिल में डाइट्री प्रोटीन और एमिनो एसिड पाया जाता है जिससे बच्चों के हड्डियों का विकास होता है और मांस-पेशियों को भी विकसित करता हैं। ये मांस-पेशियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हुआ है।  

त्वचा के लिए लाभकारी 

तिल का तेल से त्वचा को बहुत फायदा पाहुचता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा को जरूर पोषण पाहुचता है और त्वचा मे नमी भी आती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -