पानी को अमृत बना देते है तांबे के बर्तन
पानी को अमृत बना देते है तांबे के बर्तन
Share:

अक्सर आपने देखा होगा के लोगों के घरों में तांबे के जग और लोटे होते हैं. आप भले ही ऐसे लोगों को ओल्ड फैशन्ड कहते हों लेकिन असल में वो आपसे ज्यादा इंटेलीजेंट हैं क्यूंकि उन्हें पता है कि तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से शरीर को कितने फायदे मिलते है. तांबे के बर्तन में रखे पानी की ख़ास बात यह है की यह कभी बासी नहीं होता और लंबे समय तक इस बर्तन में रखा जा सकता है। ऐसे में तांबा अपने पॉजिटिव गुण पानी में घोल देता है। आज हम आपको बताएँगे की तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से शरीर को कितने फायदे पहुँचते हैं.

जो पानी ज्यादा पीता है उसकी स्किन पर अधिक उम्र में भी झुर्रियां दिखाई नहीं देती हैं। अगर आप तांबे के बर्तन में जल को रखकर पिएं तो इससे त्वचा का ढीलापन आदि दूर हो जाता है। डेड स्किन भी निकल जाती है और चेहरा चमकता हुआ दिखाई देता है। तांबे में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो बहुत प्रभावी रूप से बैक्टीरिया का सफाया कर देते हैं। तांबे वाला पानी पीलिया, हैजा आदि बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। अगर आपको लगता है कि आपका पानी पूरी तरह से शुद्ध नहीं है तो उसे तांबे के बर्तन में रात भर रखने के बाद इस्तेमाल करें। तांबे में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो नुकसानदायक बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और पेट की सूजन मिटाते हैं। अल्सर, अपच और इंफेक्शन जैसी पेट की समस्याओं के लिए ये एक असरदार उपाय है।

पेट के रोग मिटाने के लिए रात भर तांबे के बर्तन में रखे पानी को सुबह खाली पेट पीना चाहिए। कॉपर ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कनों को नियंत्रित रखने में मदद करता है साथ ही कोलेस्ट्रॉल कम करता है। तांबे से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और नई कोशिकाएं बनने में भी मदद होती है। तांबे का पानी पीने से पेट के अंदर के जख्म भी जल्दी ठीक हो जाते हैं। तांबे के बर्तन में पानी पीने से यह आपके शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है। तांबे में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर में दर्द, ऐंठन और सूजन जैसी परेशानियों को दूर कर देते है। ऑर्थराइटिस की समस्या से निपटने के लिए भी तांबे में रखे पानी को पीने की सलाह दी जाती है।

वजन कम करने में मददगार है सेंधा नमक

आंवले से छूट सकती है सिगरेट की आदत

जानिए क्या है अलकोहल को शरीर पर रगड़ने के फायदे

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -