अंडा-दूध से भी ज्यादा ताकतवर है ये चीज, सुबह खाली पेट खाए
अंडा-दूध से भी ज्यादा ताकतवर है ये चीज, सुबह खाली पेट खाए
Share:

लोबिया (चवला फली) पॉपुलर तौर पर शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का बेस्ट सोर्स होता है। जी हाँ और कहा जाता है इसमें प्लांट बेस्ड प्रोटीन होता है। केवल यही नहीं बल्कि यह फाइबर से भरपूर होने के कारण वजन घटाने में मददगार है। आप सभी को बता दें कि लोबिया का सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार करने के लिए भी फायदेमंद है।

क्या है लोबिया (what is cowpea)- लोबिया एक काले रंग के निशान के साथ अंडाकार आकार के बीन्स होते हैं, और इसी के चलते ये काली आंख वाले मटर के रूप में भी पहचाने जाते हैं। आपको बता दें कि लोबिया लाल, सफेद, काले और भूरे रंग के जैसे विभिन्न रंगों में उपलब्ध है, यह स्वाद में अच्छा और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे आम भाषा में चवला फली कहा जाता है। बहुत कम लोग जानते हैं लोबिया में अंडा, दूध से भी ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है।

लोबिया के सेवन से मिलने वाले फायदे-
लोबिया शरीर को डिटॉक्स करके वजन कम करने में भी कारगर है।
लोबिया का सेवन पाचन तंत्र को स्वस्थ करने में मददगार है।
लोबिया का सेवन दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है।
नींद से जुड़ी समस्याओं से भी लोबिया राहत देती है।
लोबिया में उच्च स्तर का आयरन होता है, जो एनीमिया से बचाता है।
लोबिया का सेवन इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है।

लोबिया का सेवन किस तरह करें- आप चाहे तो लोबिया के बीजों को पीसकर खा सकते हैं। इसके अलावा लोबिया की फली व बीजों की सब्जी बनाकर सेवन कर सकते हैं। वैसे आप लोबिया के बीजों की चाट बनाकर भी खा सकते हैं। इसके अलावा आप स्प्राउट्स की तरह भी लोबिया का सेवन कर सकते हैं। अगर आप चाहे तो सुबह भीगे हुए लोबिया को खा सकते हैं।

हड्डियों को मजबूत बनाते हैं ये फ्रूट्स, आज से शुरू कर दें खाना

गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक पीना हो सकता है खतरे की घंटी, जानिए क्यों?

रोज रात को गर्म पानी के साथ खाए लौंग, होंगे चौकाने वाले फायदे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -