जानिए सर्दियों में गाजर खाने के ये लाभदायी फायदे?
जानिए सर्दियों में गाजर खाने के ये लाभदायी फायदे?
Share:

सर्दियों के मौसम में गाजर को बहुत पसंद किया जाता है। वैसे तो पूरे साल गाजर आपको बाजार में मिल जाती है। किन्तु सर्दियों के सीजन में फ्रेश गाजर आती है। गाजर को हम सभी सलाद, सूप, जूस एवं हलवे के तौर पर उपयोग करते हैं। किन्तु क्या आप इसके लाभ जानते हैं। गाजर को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। गाजर में विटामिन ए, सी, के, पैंटोथेनिक एसिड, फोलेट, पोटेशियम, आयरन, कॉपर तथा मैंगनीज जैसे कई खनिज व विटामिन्स पाए जाते हैं। जो हमें कई रोगों से बचाने में सहायता कर सकते हैं। गाजर का नियामित तौर पर सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है। गाजर में पाए जाने वाले गुण इम्यूनिटी को ही स्ट्रांग बनाने में नहीं बल्कि आंखों को स्वस्थ रखने में भी सहायक माने जाते हैं। 

गाजर खाने के लाभ:-


1- इम्यूनिटीः- इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए गाजर को डाइट में सम्मिलित कर सकते हैं। गाजर में पाए जाने वाले विटामिन A तथा C दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट के तौर पर काम करते हैं। जो इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने तथा संक्रमण से बचाने में सहायता कर सकते हैं।

2- मोटापाः- गाजर में कम कैलोरी होती है। गाजर के उपयोग से मेटाबॉलिज्म में भी सुधार होता है। तथा वजन को सरलता से कम करने में सहायता प्राप्त हो सकती है। वजन कम करने के लिए आप इसे सलाद, सूप तथा जूस के रूप में उपयोग कर सकते हैं।

3- आंखोंः- गाजर में बीटा कैरोटीन पाया जाता है। जो विटामिन A का ही एक टाइप है। यह शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट में से एक कहा जाता है, जो आंखों की रोशनी के लिए लाभदायी हो सकता है।

4- स्किनः- गाजर में विटामिन C तथा विटामिन E होता है। विटामिन C को त्वचा के लिए अच्छा माना जाता है। गाजर को डाइट में सम्मिलित कर त्वचा को हेल्दी रख सकते हैं। 

रास्ते में पड़ी बैटरी को घर लेकर चलाने लगा लड़का, तभी हो गया भयानक हादसा

फिल्म के स्टंट की तरह उछली कार, CCTV में कैद हुई हैरान कर देने वाली फोटोज

4-5 दिनों से लापता पत्रकार का मिला शव, पुलिस ने कहा- प्रेम प्रसंग...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -