जानिए राष्ट्रपति पद से हटने के बाद रामनाथ कोविंद को मिलेगी कितनी पेंशन और क्या क्या सुविधाएं?
जानिए राष्ट्रपति पद से हटने के बाद रामनाथ कोविंद को मिलेगी कितनी पेंशन और क्या क्या सुविधाएं?
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। जी हाँ और राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के कार्यकाल खत्म होने से पहले अगले राष्ट्रपति की नियुक्ति की जाएगी। यह बात तो आप सभी को पता ही होगी कि राष्ट्रपति भारत के प्रथम नागरिक होते हैं। जी हाँ और इसके अलावा वह तीनों सेनाओं के कमांडर-इन-चीफ भी होते हैं। जी हाँ और भारत में राष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल के सदस्यों द्वारा किया जाता है, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं। अब आज हम आपको बताते हैं एक राष्ट्रपति को राष्ट्रपति होते हुए क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं और राष्ट्रपति के पद से हटने के बाद क्या-क्या सुविधा होती है।

भारत के राष्ट्रपति को क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं?
 
- भारत के राष्ट्रपति का वेतन 5 लाख प्रति माह और अन्य भत्ते जिसमें मुफ्त चिकित्सा, आवास और उपचार की सुविधा (पूरे जीवन) प्रदान की जाती है।

- राष्ट्रपति, राष्ट्रपति भवन में रहते हैं, और इसके अंदर करीब 340 कमरे हैं।

- भारत के राष्ट्रपति को भारत सरकार अन्य खर्चों जैसे राष्ट्रपति आवास, स्टाफ, भोजन, अतिथि आदि पर सालाना लगभग 22.5 मिलियन (22.5 करोड़) रुपये खर्च करती है।

- राष्ट्रपति को सुरक्षा के लिए कस्टम-बिल्ड ब्लैक मर्सिडीज बेंज S600 (W221) पुलमैन गार्ड दी जाती है।

- राष्ट्रपति को अधिकारिक यात्राओं के लिए लैस एक लंबी लिमोसिन भी दी जाती है।

भारत के पूर्व राष्ट्रपति को क्या सुविधाएं मिलती हैं?

- भारत के पूर्व राष्ट्रपति को 1.5 लाख मासिक पेंशन (7वें वेतन आयोग के बाद) मिलती है।

- पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी को 30,000 रुपये प्रतिमाह की सचिवीय सहायता मिलती है।

- राष्ट्रपति के अनुमोदन अधिनियम के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति के पास सचिवीय कर्मचारियों और कार्यालयों के लिए 60,000 रुपये तक खर्च करने का प्रावधान है।

- पूर्व राष्ट्रपति को 8 कमरों का मकान मिलता है।

-  पूर्व राष्ट्रपति को 2 लैंडलाइन, एक मोबाइल फोन, ब्रॉडबैंड और इंटरनेट कनेक्शन मिलता है।

- भारत के पूर्व राष्ट्रपति को मुफ्त बिजली और पानी भी दिए जाते हैं।

-  पूर्व राष्ट्रपति को कार और ड्राइवर भी दिए जाते हैं।

- एक व्यक्ति के साथ भारत में प्रथम श्रेणी के टिकट द्वारा मुफ्त चिकित्सा सहायता, ट्रेन और हवाई यात्रा भी दी जाती है।

- 5 लोगों का निजी स्टाफ और सभी सुविधाओं के साथ मुफ्त वाहन दिया जाता है।

-  पूर्व राष्ट्रपति को दिल्ली पुलिस सुरक्षा और 2 सचिव भी दिए जाते हैं।

रिटायरमेंट के बाद कहां रहेंगे रामनाथ कोविंद?- आप सभी को बता दें कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को रिटायरमेंट के बाद 12 जनपथ पर घर देने की तैयारी चल रही है। जी हाँ और ये बंगला दिल्ली के लुटियंस जोन के सबसे बड़े बंगलों में से एक है। हालांकि अभी तक उनके नाम पर आवंटन नहीं हुआ है। आपको बता दें कि इस बंगले में 2020 से पहले तक पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान रहते थे।

1000 करोड़ के घोटाले में संजय राउत को ED का समन, पहले से जेल में हैं नवाब मलिक और देशमुख

सावधान! X-ray करवाने से पहले पढ़े यह खबर वरना हो सकती है ये गंभीर बीमारी!

मुकेश अंबानी की 'सुरक्षा' को लेकर मचा बवाल, हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक सवाल ही सवाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -