पाबंदियों पर छलका दक्षिण अफ्रीका का दर्द, कहा- 'सजा मिल रही'
पाबंदियों पर छलका दक्षिण अफ्रीका का दर्द, कहा- 'सजा मिल रही'
Share:

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन (Omicron variant) के चलते दुनियाभर में दहशत फैली हुई है। आप सभी जानते ही होंगे दुनिया के कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी हैं। जी दरअसल कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है। इसी के साथ ही कई राज्यों ने वहां से आने वाले लोगों के लिए क्वारनटीन (Quarantine) का नियम लागू कर दिया है। अब इन सभी पाबंदियों के बीच दक्षिण अफ्रीका का भी दर्द छलका है।

हाल ही में उन्होंने कहा है कि, उन्हें कोविड के नए वेरिएंट (what is omicron variant) की पहचान करने की 'सजा' मिल रही है। आपको बता दें कि Covid-19 का नया वेरिएंट B।1।1529 इसी हफ्ते दक्षिण अफ्रीका में पाया गया है। वहीं दूसरी तरफ विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे शुक्रवार को 'वेरिएंट ऑफ कंसर्न' यानी चिंताजनक बताया है और इसे 'Omicron' नाम दिया गया है। कहा जा रहा है, नए वेरिएंट कोरोना के बाकी वेरिएंट से ज्यादा संक्रामक बताया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) का कहना है, 'जो भी लोग इंग्लैंड लौटेंगे, उन्हें PCR टेस्ट करवाना जरूरी होगा और निगेटिव रिपोर्ट आने तक सेल्फ आइसोलेट ही रहना होगा।'

इसी के साथ उन्होंने बताया कि अगर कोई भी ओमीक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित मिलता है तो उसके सभी करीबियों को 10 दिन तक क्वारनटीन ही रहना होगा। हालांकि, अगर कोई पूरी तरह वैक्सीनेटेड है और उसका कोई करीबी ओमीक्रॉन से संक्रमित मिलता है तो उसे क्वारनटीन नहीं रहना होगा। इसी के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट और दुकानों पर मास्क पहनना भी जरूरी कर दिया गया है। इस नए वेरिएंट को देखते हुए भारत ने भी सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को गाइडलाइन जारी की है और कहा है कि एयरपोर्ट पर सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की स्क्रीनिंग और टेस्टिंग की जाए। सबसे खास दक्षिण अफ्रीका, हॉन्ग कॉन्ग और बोत्सवाना से आने वाले यात्रियों की।

सरकारी कर्मियों को बड़ा तोहफा, वेतन में होगी भारी वृद्धि

महाराष्ट्र में शादी-विवाह के लिए जारी हुए नए नियम

Omicron Variant: जानिए किन राज्यों में कितने बदल गए नियम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -