बेगूसराय लोकसभा सीट: गिरिराज सिंह बनाम कन्हैया कुमार, कौन होगा यहाँ का सरदार
बेगूसराय लोकसभा सीट: गिरिराज सिंह बनाम कन्हैया कुमार, कौन होगा यहाँ का सरदार
Share:

पटना: 2019 लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में एनडीए की तरफ से प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही बेगूसराय की लोकसभा सीट अब हॉट सीट बन चुकी है। बिहार में सबसे ज्यादा चर्चा अब इसी सीट को लेकर है। इसका कारण भी बिल्कुल साफ है। इस लोकसभा सीट पर एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फायर ब्रैंड नेता गिरिराज सिंह मैदान में हैं, तो वहीं दूसरी तरफ जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) छात्रसंघ के पूर्व अध्‍यक्ष और युवा नेता कन्‍हैया कुमार कम्युनिस्ट पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं। 

आज बिहार के पूर्णिया में सीमांचल की जनता को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

दरअसल, गिरिराज सिंह अपनी पुरानी नवादा लोकसभा सीट से ही लड़ने के लिए इच्छुक बताए जा रहे थे। किन्तु पार्टी ने बेगूसराय सीट पर सिंह की छवि और जातीय समीकरण के मद्देनज़र उन्हें इस सीट से उतारा है। ऐसा इसलिए कि कन्हैया कुमार और गिरिराज सिंह दोनों ही एक ही जाति (भूमिहार) से ताल्लुक रखते हैं। वहीं, जहां तक राजनैतिक शख्सियत का प्रश्न है, इस मामले में दोनों ही बहुत मुखर हैं। 

लोकसभा चुनाव: बिहार एनडीए ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

एक छात्रनेता के रूप में गत कुछ वर्षों में कन्हैया कुमार ने जो छवि निर्मित की है, इस लोकसभा सीट पर विपक्ष उसको भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ भुनाने की कोशिश करेगा। वहीं, भाजपा इस सीट पर जातीय समीकरण के साथ ही गिरिराज सिंह की कट्टर हिंदुत्ववादी नेता वाली छवि को लेकर अपनी रणनीति आगे बढ़ाने में लगी हुई है। यही कारण है कि इस वक़्त इस सीट की सबसे अधिक चर्चा है। 

खबरें और भी:-

पीएनबी घोटाला: नीरव मोदी की मुसीबतें बढ़ीं, अदालत ने ठुकराई जमानत याचिका

केजरीवाल ने पीएम मोदी पर किया हमला, तानाशाह हिटलर से कर डाली तुलना

मॉडलिंग से की थी इस महिला मंत्री ने करियर की शुरुआत, आज है राजनीति का सबसे बड़ा नाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -