देश में यह राज्य है भिखारियों का, मंत्रालय ने पेश किये आंकड़े
देश में यह राज्य है भिखारियों का, मंत्रालय ने पेश किये आंकड़े
Share:

सामाजिक कल्याण मंत्रालय ने देश में किस राज्य में कितने भिखारी हैं इसकी रिपोर्ट पेश की है और रिपोर्ट में हैरान कर देने वाले आंकड़े सामने आये हैं. 

आइये नज़र डालते हैं एक बार आंकड़ों पर  

मंत्रालय ने लोकसभा में पूछे गए उस सवाल का जवाब देते हुए यह रिपोर्ट पेश की है. केंद्रीय सामाजिक कल्याण मंत्री थावरचंद गहलोत ने यह आंकड़े बताएं हैं जिनके अनुसार देश में इस वक्त कुल 413760 भिखारी हैं जिनमें 221673 भिखारी पुरुष और बाकी महिलाएं हैं पर हैरान देने वाली बात तो तब निकली जब भिखारियों की इस लिस्ट में टॉप पर पश्चिम बंगाल का नाम आया. पश्चिम बंगाल में भिखारियों की संख्या सबसे अधिक है और उसके बाद दूसरे नंबर पर स्थान है उत्तर प्रदेश और तीसरे नंबर पर बिहार है.

 

सामाजिक कल्याण मंत्रालय की इस लिस्ट में हैरान करने वाली बात तो यह है कि गरीबी के मामले में ऊपर रहने वाले पर्वतीय प्रदेशों में भिखारियों की संख्या काफी कम पायी गयी है. उत्तराखंड में 3320 भिखारी हैं और हिमाचल प्रदेश में 809 भिखारी हैं वहीँ दिल्ली में भिखारियों की संख्या 2187 है.

वही बात पूर्वोत्तर के राज्यों की बात करें तो वहां काफी अच्छी स्थिति में हैं यहाँ भिखारियों की संख्या बहुत कम है. अरुणाचल प्रदेश में सिर्फ 114 भिखारी हैं, नगालैंड में 124 और मिजोरम में सिर्फ 53 भिखारी ही हैं.  संघ शासित प्रदेश दमन और दीव में 22 भिखारी हैं तो लक्षद्वीप में सिर्फ 2 ही भिखारी हैं.  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -