चुनाव से पहले कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, किसानों को लेकर कर डाला ये बड़ा ऐलान
चुनाव से पहले कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, किसानों को लेकर कर डाला ये बड़ा ऐलान
Share:

अहमदाबाद: गुजरात में कांग्रेस ने चुनाव से पहले बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस ने किसानों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भरत सिंह सोलंकी ने कहा कि गुजरात में यदि हम विधानसभा चुनाव जीतते हैं तथा सरकार बनाते हैं तो सबसे पहले किसानों की भलाई में फैसला करेंगे तथा प्रदेश के किसानों का 3 लाख तक का कर्जा माफ किया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसानों का 3 लाख तक का कर्जा करने का फैसला मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही किसानों के लिए जो आवश्यक चीज हैं, जिसमें फर्टिलाइजर, बीज आदि पर GST लगती है। उसे कम करने या हटाने के लिए प्लान किया जाएगा। कांग्रेस ने कहा कि किसानों के लिए हमारी जो योजनाएं थीं तथा हमारी सरकार में किसानों को जो रियायत दी गई थी, वो हमने करके दिखाया है। कांग्रेस शासित प्रदेशों में किसानों के लिए जो योजनाओं में फायदा दे रहे हें, वैसे ही गुजरात में सरकार आने के पश्चात् लागू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लड़कियों को मुफ्त में शिक्षा दी जाएगी।

कांग्रेस ने ये भी कहा है कि वह प्रदेश में 10 घंटे के लिए फ्री बिजली, बीमारियों एवं प्राकृतिक आपदाओं में राहत देने एवं गुजरात में गौधन न्याय योजना लागू करेगी। बता दें गुजरात में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। प्रदेश में बीते 27 वर्ष से भाजपा का प्रदेश है। ऐसे में कांग्रेस अब सत्ता में वापसी के लिए हर प्रकार से तैयारी करने में जुटी है।

'लव अफेयर' के चलते 12वीं के छात्र की हुई दर्दनाक मौत

पहली बार पूर्णिमा पर 'खाटूश्याम मंदिर' में दिखा सन्नाटा, रोज लाखों में होती है दर्शनार्थियों की संख्या

भरे मोहल्ले में पुलिस ने की पत्रकार की पिटाई, मचा बवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -