शादी से पहले राकेश बापट ने मुंबई में लिया नया आशियाना, देखकर फैंस ने कर डाली ये डिमांड
शादी से पहले राकेश बापट ने मुंबई में लिया नया आशियाना, देखकर फैंस ने कर डाली ये डिमांड
Share:

टेलीविज़न जगत के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' से मशहूर हुए अभिनेता राकेश बापट पूणे से मुंबई वापस लौट चुके हैं। राकेश बापट ने नए घर से कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह बालकनी में मुंबई सिटी लाइट्स के बीच खड़े दिखाई दे रहे हैं। खुश नजर आ रहे हैं। तस्वीरं साझा करते हुए राकेश बापट ने एक जबरदस्त कैप्शन भी लिखा है। 

राकेश ने लिखा, "जिंदगी हमेशा अपने साथ एक सर्कल लेकर आती है। अपने शहर वापस लौट आया हूं। यह मेरा घर है। नई शुरुआत है।" ब्लैक ड्रेस में पोज दे रहे राकेश बापट के प्रशंसक उनके इस स्टेप से बहुत खुश हैं। जानकारी के लिए बता दें कि शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी संग राकेश बापट रिलेशनशिप में हैं। बीच में खबर आई थी कि राकेश एवं शमिता के बीच दूर रहने की वजह से खटपट चल रही थी, मगर अब ऐसा लगता है कि दोनों के बीच चीजें जल्द ही ठीक हो जाएंगी। राकेश बापट मुंबई वापस जो लौट आए हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raqesh Bapat (@raqeshbapat)

वही प्रशंसक राकेश बापट की तस्वीरों पर निरंतर कॉमेंट कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, "येय बधाई हो राकू। आप खूब तरक्की करो, टचवुड।" एक और शख्स ने लिखा, "कोई मुंबई वापस लौट आया है। आपके लिए हम बहुत खुश हैं।" वही कई फैंस कह रहे है कि अब तो शमिता से शादी कर लो। इसी तरह कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है। शमिता और राकेश को साथ में प्रशंसक बहुत पसंद करते हैं। दोनों का प्यार 'बिग बॉस ओटीटी' में परवान चढ़ा था। शो में उनकी खट्टी-मीठी नोकझोंक बहुत पसंद की गई थी। वही ख़बरें आ रही है दोनों जल्दी शादी कर सकते है।

ये क्या हो रहा है भारती सिंह के बेटे गोला के साथ? फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज

छवि मित्तल ने दिखाया अपने कैंसर सर्जरी का निशान, देखकर चौंके फैंस

अर्चना पूरन सिंह ने 'द कपिल शर्मा शो' को कहा अलविदा! अब इस मशहूर शो में आएंगी नजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -