देश छोड़कर चले जाऐं गाय का मांस खाने वाले
देश छोड़कर चले जाऐं गाय का मांस खाने वाले
Share:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसदीय मामलों के राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हाल ही में दो टूक शब्दों में यह कह दिया है कि बीफ खाने वाले और बीफ का समर्थन करने वाले दोनों को देश छोड़कर पाकिस्तान चले जाना चाहिए। यही नहीं उन्होंने कहा कि यह भारत के हिंदू समुदाय की भावनाओं से जुड़ा है। यदि ऐसा कोई है जो गाय का मांस खाए बिना जीवित नहीं रह सकते उसे भारत छोड़कर वापस लौट जाना चाहिए। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता ने हाल ही में एक राष्ट्रीय चैनल पर चर्चा करते हुए कहा कि इस तरह की बात आस्था और विश्वास से जुड़ी है। यह किसी तरह के लाभ और हानि की बात नहीं है।

यह तो भारत के हिंदू समुदाय से जुड़ा हुआ मामला है। यही नहीं यदि कुछ लोग ऐसा सोचते हैं कि गाय का मांस खाए बिना जीवित नहीं रहा जा सकता तो उन्हें यह देश छोड़ देना चाहिए। वे अरब या दुनिया के किसी भी देश में जा सकते हैं। वहां उनके लिए जगह खाली हो। यही नहीं उन्होंने एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी को लेकर भी बयान दिया है। जिसमें उनहोंने कहा कि महाराष्ट्र में बीफ पर प्रतिबंध लगा हुआ है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मार्कण्डेय काटजू और अभिनेता ऋषि कपूर गोमांस भक्षण करने को लेकर जिस तरह के बयान दे चुके हैं उसकी आलोचना हुई है।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -