झारखंड/रांची : अभी कुछ दिन पहले महाराष्ट्र और हरियाणा ने गो हत्या और गो मांस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था। अब इसके बाद झारखंड सरकार ने भी राज्य में गो हत्या और गो मांस की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद मुख्य सचिव राजीव गौबा ने गृह और पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव के निर्देश पर पशुपालन विभाग के उपायुक्तों को पत्र लिखा गया। इसमें कहा गया कि झारखंड में गोहत्या दंडनीय है। गोमांस का व्यापार पूरी तरह से प्रतिबंधित है और इसे सख्ती से लागू किया जाए, मुख्य सचिव ने गोहत्या कानून को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं।
आपको बता दे कि झारखंड में भी गो हत्या 2005 से ही प्रतिबंध है, लेकिन यह अब पूरी तरह से प्रतिबंध कर दिया गया है और गो मांस का व्यापार भी प्रतिबंधित होगा। मुख्य सचिव ने बताया है कि मारने के उद्देश्य से ले जाए जा रहे पशुओं को जब्त कर किसानों को देने का नियम बनाने पर काम हो रहा है। गोवंश का व्यापार देश के कई राज्यों में प्रतिबंधित है।