बीड़ कलेक्टर ने खुद पर लगाया 5000 रुपए का जुर्माना, जानिए क्या है वजह
बीड़ कलेक्टर ने खुद पर लगाया 5000 रुपए का जुर्माना, जानिए क्या है वजह
Share:

बीड़: महाराष्ट्र के बीड़ जिले के कलेक्टर आस्तिक कुमार पांडे ने सोमवार को प्लास्टिक कप के उपयोग पर अपने विभाग की गलती स्वीकार करते हुए अपने आप पर 5000 रुपए का जुर्माना लगाया है। दरअसल, कलेक्टर कार्यालय में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नामांकन वापसी की जानकारी देने के लिए प्रेस वार्ता बुलाई गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान पत्रकारों को चाय देने के लिए प्लास्टिक के कप का प्रयोग किया गया था।

इसी दौरान एक पत्रकार ने कलेक्टर को प्रदेश में प्लास्टिक बैन का हवाला देते हुए प्लास्टिक कप में चाय देने पर सवाल किया। इसके बाद कलेक्टर पांडे ने मामले को गंभीरता से लिया। कर्मचारियों ने प्लास्टिक के कप को हटा लिए। कलेक्टर पांडे ने कहा कि, हम विफल रहे, इसके बाद कलेक्टर आस्तिक ने खुद पर 5000 रुपए का जुर्माना लगाया। उन्होंने कहा, "हम प्लास्टिक बैन को पूरी तरह लागू करने में विफल हे हैं।" महाराष्ट्र में सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों पर पूर्ण बैन है। 

इतना ही नहीं लोगों में जागरुकता लाने के लिए निर्वाचन आयोग ने भी इसे प्रतिबंधित किया हुआ है। विधानसभा चुनाव के दौरान कोई भी प्रत्याशी अपने प्रचार में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। आठ दिनों के भीतर बीड कलेक्टर कार्यालय में प्लास्टिक बैन के उल्लंघन से संबंधित यह दूसरी घटना है। दरअसल, इससे पहले एक प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने लिए पॉलीथीन में रुपए लेकर आया था। तब कलेक्टर ने उस पर 5000 रुपए का जुर्माना लगाया था।

कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर के घर इनकम टैक्स का छापा, साढ़े चार करोड़ की नकदी बरामद

पाकिस्तान में नहीं थम रहा अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, एक और हिन्दू लड़की को जबरन बनाया मुस्लिम

महात्मा गांधी के सम्मान में सिक्का जारी करेगा ब्रिटेन, वित्त मंत्री ने की घोषणा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -