इस कारण लगती है लू, चपेट में आते ही तुरंत करें ये काम
इस कारण लगती है लू, चपेट में आते ही तुरंत करें ये काम
Share:

गर्मी का मौसम आरम्भ हो चूका हैं तथा आने वाले दिनों में दिल्ली समेत देश के कई क्षेत्रों में दिन के दौरान तापमान 48 डिग्री सेंटीग्रेट तक पहुंच जाता है। वही अभी तापमान में निरंतर वृद्धि हो रही है तथा ज्यादातर शहरों में लू चल रही है। ऐसे में बगैर सावधानी रखे बाहर निकलने पर लू लगने से बड़े आँकड़े में लाेग बीमार हो रहे हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए उपाय करना आवश्यक है। वही अगर लू लग भी जाए तो कुछ सरल से घरेलू उपाय अपनाकर आप इसके दुष्प्रभावों से बच सकते हैं। 

लू लगने का कारण:-
लू लगना एक स्थिति है जिसके कारण शरीर का अधिक गर्म हो जाना है। ये सामान्य रूप से ऊंचे तापमान में शारीरिक परिश्रम या दीर्घकालिक संपर्क की वजह से होता है। लू लगना उस समय हो सकता है जब आपके शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस मतलब 104-105 डिग्री फॉरेनहाइट या उससे अधिक हो जाए। इतने ज्यादा तापमान में अंगों की क्रियाशीलता कम हो जाती है। अधिक देर ऐसे हालात में रहने पर कुछ अंग काम करना भी बंद कर सकते हैं। इंसान के शरीर का संतुलित तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक होता है, जिसमें शरीर के सभी अंग ठीक तरीके से काम करते हैं।

लू लगने पर क्या करें:-
अगर आपको लू लग जाए तो अधिक से अधिक पानी पिएं। जिससे पसीना आकर शरीर का तापमान नियमित हो सके तथा शरीर में पानी की कमी न हो सके। ज्यादा गर्मी में मौसमी फल, फल का रस, दही, मठ्ठा, जीरा छाछ, जलजीरा, लस्सी, आम का पना पिएं या आम की चटनी खाएं। लू लगने पर तुरंत योग्य चिकित्सक को दिखाना चाहिए।

भारी गर्मी में भी बर्फ की तरह ठंडा रहेगा घर, बस अपनाएं ये 4 जरूरी उपाय

क्या आपको भी गर्मी में आता है ज्यादा पसीना? तो अपनाएं ये कारगर उपाय

क्या आपके भी जूतों से आती है बदबू? तो गर्मियों में अपनाएं ये आसान तरीके, मिलेगा निजात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -