अवैध संबंधों को लेकर पत्नि ने की पति की हत्या
अवैध संबंधों को लेकर पत्नि ने की पति की हत्या
Share:

मुजफ्फरनगर : नाॅर्थ ईस्ट जिले में न्यू उस्मानपुर क्षेत्र में अवैध संबंधों को लेकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति की हत्या उसकी पत्नी ने की है। दरअसल आरोपी को उसकी पत्नी के अपने जीजा के साथ अवैध संबंध होने की बात पता लग गई थी। जिसके बाद उसकी पत्नि ने उसे मार दिया। मिली जानकारी के अनुसार न्यू उस्मानपुर क्षेत्र में रहने वाले दिलीप 37 वर्ष मृत मिले। मामले में पुलिस को सूचना दी गई। शव के आसपास खून बिखरा हुआ था। जब पुलिस ने अपने जांच की तो उसे शव के गले पर धारदार हथियार के निशान मिले।

मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर जांच प्रारंभ की। यही नहीं पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक को आखिरी बार पत्नी शांति देवी और उसके जीजा सतेंद्र के साथ देखा गया। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की। मिली जानकारी के अनुसार दिलीप परिवार के अनुसार अपने पारिवारिक घर में रहा करते थे। पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक की पत्नी के अपने जीजा के साथ अवैध संबंध थे। दूसरी ओर उनके संबंधों को लेकर दिलीप को जानकारी मिल गई थी।

जिस वजह से वे सतेंद्र के घर आने पर ऐतराज करते थे। अवैध संबंधों में रूकावट बनने के बाद ही उसकी हत्या कर दी गई। दूसरी ओर जांच के दौरान बताया गया है कि मृतक के शव पर एसिड डालने की संभावना भी जताई जा रही है वहीं दूसरी ओर बताया गया है कि दिलीप का गला घोंटने का प्रयास भी किया गया। मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -