शादी में चाहती है मोटी और घनी आइब्रो तो अपनाए ये घरेलू नुस्खे
शादी में चाहती है मोटी और घनी आइब्रो तो अपनाए ये घरेलू नुस्खे
Share:

खूबसूरत चेहरा हर कोई चाहता है और चेहरे पर मोटी भौहें भी खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। दुनिया की हर महिला चाहती है कि उसका चेहरा आकर्षक दिखे। वैसे चेहरे को आकर्षक दिखाने के लिए आंखों की खूबसूरती में आइब्रो का अहम रोल होता है। हालाँकि अगर भौहें हल्की और सुस्त हों तो सुंदरता फीकी पड़ने लगती है। जी दरअसल हल्की भौहें भी चेहरे को फीकी लगती हैं। इसके चलते मोटी आइब्रो के लिए महिलाएं कई नुस्खे आजमाती है। आज हम भी उन्ही नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

एलोवेरा जेल- आइब्रो को घना करने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हाँ और इसके लिए आप अपनी उंगलियों पर थोड़ा एलोवेरा जेल लगाएं। फिर इससे आइब्रो पर मसाज करें। करीब 5-10 मिनट के बाद अपनी भौहें धो लें।

जैतून का तेल- जैतून के तेल से आप अपनी भौहों को घना और मजबूत बना सकते हैं। रात को सोने से पहले अपनी भौहों पर जैतून के तेल से मालिश करें। आप उंगलियों पर थोड़ा सा जैतून का तेल लगाएं और इसके बाद 5-10 मिनट तक आइब्रो की मसाज करें।

दिसंबर में इस जगह शादी करने जा रहे हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी!

कच्चा दूध- रुई पर थोड़ा कच्चा दूध लगाएं और इसके बाद इस रुई से आइब्रो की मसाज करें। ऐसा करने से आपकी भौहें गहरी और मोटी हो जाएंगी।

प्याज का रस- प्याज के रस को आप रोजाना भौंहों पर लगा सकते हैं क्योंकि इससे आपकी भौहें गहरी और मोटी हो जाएंगी।

नारियल का तेल- आप अपनी आइब्रो को घना करने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल करें। नारियल के तेल से नियमित रूप से भौहों पर मालिश करने से भौहें घनी और घनी हो जाती हैं।

अंडे की जर्दी- अंडे की जर्दी को अपनी आइब्रो पर हफ्ते में सिर्फ दो बार लगा सकते हैं। इसे आइब्रो पर 10 मिनट के लिए लगाएं और निर्धारित समय के बाद भौंहों को गुनगुने पानी से धो लें।

छात्रा के प्यार में डूबी महिला टीचर, बदलवाया जेंडर और कर डाली शादी

आलिया से लेकर श्रीदेवी तक शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी ये अभिनेत्रियां

साड़ी के साथ पहने लॉन्ग स्लीव्स ब्लाउज, इन अभिनेत्रियों को करें कॉपी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -