लड़कियों के लिए फायदेमंद है बियर्ड ऑयल, जानिए कैसे
लड़कियों के लिए फायदेमंद है बियर्ड ऑयल, जानिए कैसे
Share:

बियर्ड ऑयल सिर्फ लड़को के काम आता है, अगर आप ऐसा सोचते हैं तो गलत है। जी दरअसल यह लड़कियों के भी काम आ सकता है। जी हाँ, बियर्ड ऑयल का फायदा लड़कियों को भी होता है। इसका इस्तेमाल लड़कियां भी कर सकती है। जी दरअसल इससे लड़कियां स्किन के अलावा हेयर ही नहीं, नाखूनों की भी देखभाल कर सकती हैं। आइए बताते हैं कैसे?


नेल्स केयर- नाखूनों की देखभाल बहुत जरुरी है। ऐसे में अगर नाखूनों पर बियर्ड ऑयल का इस्तेमाल किया जाए तो यह उन्हें शाइनी तो बनाएगा, साथ ही उन्हें मजबूती भी देगा। जी दरअसल जिन महिलाओं को क्यूटिकल यानी नाखूनों के पास की स्किन के छिलने की समस्या हो, वे बियर्ड ऑयल से राहत पाने में कामयाब हो सकती है। इसके लिए बस रात में सोने से पहले इस ऑयल को नाखून और इसके आसपास की स्किन पर लगाना है।

मेकअप करें रिमूव- महिलाएं अक्सर वाइप्स से मेकअप को रिमूव करती हैं। हालाँकि आप चाहे तो बियर्ड ऑयल से भी मेकअप को आसानी से हटा सकती है। जी दरअसल बियर्ड ऑयल में चेहरे पर मौजूद गंदगी को साफ करने के गुण मौजूद होते हैं। केवल यही नहीं बल्कि इसकी मदद से आप चेहरे पर मेकअप के अलावा उस पर मौजूद गंदगी को भी दूर कर सकते हैं। जी हाँ और इसका इस्तेमाल करना है, तो एक कटोरी में बियर्ड ऑयल लें और इसमें कॉटन को भिगोएं। अब इस कॉटन को हल्के हाथों से चेहरे पर रब करें।

हेयर मास्क- वैसे आप चाहे तो बियर्ड ऑयल के अपने सिर के बालों की भी केयर कर सकती हैं। जी हाँ और इसके लिए आपको बियर्ड ऑयल का हेयर मास्क बनाना है। अब इसके लिए आप दही और नींबू लें और इसमें बियर्ड ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं। उसके बाद इस मास्क को स्कैल्प में लगाएं और फिर शैंपू कर लें।

चेहरा पर लाना है प्राकृतिक निखार तो अपनाए ये टिप्स

बाल और त्वचा दोनों के लिए बेहतरीन है तिल का तेल, जानिए कैसे

पिंपल से हैं परेशान तो तरबूज का इस तरह करें इस्तेमाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -