इस तरह लगाएंगी काजल तो कभी नहीं फैलेगा आँखों से बहार, जाने
इस तरह लगाएंगी काजल तो कभी नहीं फैलेगा आँखों से बहार, जाने
Share:

कुछ लड़कियों को काजल लगाना बिल्कुल पसंद नहीं होता है। ऐसी लड़कियों की शिकायत होती है कि वह चाहे किसी भी ब्रांड का काजल क्यों न लगा लें, लेकिन उनका काजल लगाते ही फैलने लगता है। वैसे यह बहुत ही आम समस्या है। असल में, जिन लड़कियों की आंख में लिक्विंड ज्यादा होता है उनके साथ इस तरह की प्रॉब्लम होती है। लेकिन यह भी सच है कि अगर आप कुछ टिप्स को फॉलो करें तो ऐसा बिल्कुल नहीं होगा। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बता रहे हैं जिन्हें फॉलो पर आप अपना काजल फैलने से बचा सकती हैं।

लूज पाउडर यूज करें: आंखो से काजल को फैलने से रोकने के लिए लूज पाउडर का यूज करें। जब आप अंडरआई एरिया में लूज पाउडर को लगाएंगी तो इससे वहां मौजूद एक्सेस ऑयल सूख जाएगा और आपका काजल किसी भी स्थिति में नहीं फैलेगा।

हल्का फाउंडेशन यूज करें: हल्का फाउंडेशन और बीबी क्रीम लगाने से भी आप काजल को फैलने से रोक सकते हैं। जब आप आंखों की सफाई करने के बाद आईलिड्स और अंडरआई एरिया पर बीबी क्रीम या फाउंडेशन का यूज करती हैं तो इससे एक स्मूद बेस बन जाता है, जो काजल को फैलने से रोकता है। सिर्फ यही नहीं इससे आपकी आंखें उभर कर भी दिखती हैं।

सूखे काजल का यूज करें: आंखों पर काजल लगाने से पहले उसकी क्वॉलिटी जरूर देख लें। सिर्फ वही काजल यूज करें जो आंखों पर टिका रहे, और आंखों पर वही काजल टिकता है जो सूखा होता है। इसके अलावा आप मार्केट में मिलने वाले स्मज फ्री और वॉटरप्रूफ काजल भी लगा सकती हैं।

काजल बाहर की तरफ लगाएं: अगर आप पहली बार आंखों पर काजल लगा रही हैं या बहुत कम काजल लगाती हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि हमेशा काजल आंखों के बाहर के किनारों से ही लगाना शुरू करें। अगर आप काजल को सीधा आंखों के अंदर लगाएंगी तो इससे आपका काजल पक्का फैलेगा। इससे बचने के लिए इसे कभी भी आंखों के अंदरूनी कोने से ना मिलाएं।

आंखें अच्छी तरह साफ करें: आंखों पर काजल लगाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि आपकी आंखें अंदर और बाहर दोनों तरफ से साफ हों। आंखों के अंदर की धूल और बाहर की गंदगी काजल फैलने का कारण बनती है। इसलिए काजल लगाने से पहले अपनी आंखों को ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें। उसके बाद एक साफ कपड़े या कॉटन से आंखों को पोंछकर ही काजल लगाना शुरू करें।

मेकअप मिस्टेक्स को ऐसे करे करेक्ट, बिना रिमूव किये हो जाएगा परफेक्ट

उम्र के हिसाब से ऐसे करे सही ब्लशर का इस्तेमाल, मिलेगा ज्यादा निखार

सर्दियों में शिया बटर का ऐसे इस्तेमाल जापानी नुस्खे को भी देता है मात, जाने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -