रक्षाबंधन पर बाबा महाकाल का मनमोहक रूप, आप भी करे दर्शन
रक्षाबंधन पर बाबा महाकाल का मनमोहक रूप, आप भी करे दर्शन
Share:

उज्जैन/ब्यूरो। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वरज्योर्तिलिंगमंदिर में श्रावण पूर्णिमा को रक्षाबंधन पर भस्मारती के बाद महाकाल बाबा को सबसे पहले राखी बांधी गई। इसके साथ पुजारियों ने बाबा महाकाल को सवा गयारह हजार लड्डुओं का भोग लगाया। परंपरा के अनुसार उज्जैन में सभी त्योहार सबसे पहले महाकाल मंदिर में मनाए जाते हैं।     

श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार रक्षा बंधन पर्व पर तड़के 3 बजे भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल को मस्तक पर रजत का चंद्र अर्पित कर राखी बाँधी गई। सबसे पहले अल सुबह मंदिर के कपाट खोले गए। मंत्रोच्चार के साथ जल से भगवान महाकाल को स्नान कराने के पश्चात दूध,दही ,घी ,शहद फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया।

महाकाल का भांग,चन्दन,सिंदूर और आभूषणों से श्रृंगार किया गया। मस्तक पर तिलक और सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी। फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी।

इन प्रश्नों के उत्तर से मिलेगी प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता

हर लुक में खूबसूरती को भी मात देता है सुरभि चंदना

सावन के अंतिम सोमवार भगवान चंद्रमौलेश्वर ने दिए दर्शनसावन का आखिरी सोमवार जानिए क्यों है खास

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -