देखिए बुल्गारी की सुंदर और अनोखी घड़ियों के डिजाइन
देखिए बुल्गारी की सुंदर और अनोखी घड़ियों के डिजाइन
Share:

बुल्गारी ट्रेडमार्क एक अंतर्राष्ट्रीय फैशन ब्रांड है। यह एक क्लासिक ट्रेड है, इस ब्रांड को लैटिन एल्फाबेट्स में BVLGARI लिखा जाता है। ये ब्रांड बहुत ही सुंदर और अनोखा है। इससे नया अंदाज और नयापन सा मार्केट मे आया है। यह इटैलियन फैशन ब्रांड है, जो हमेशा से महिलाओं के लिए कुछ क्रिएट और नया करने में ही लगा रहता है, बुल्गारी की पहचान पूरी दुनिया भर मे बहुत फेमस है। ये घड़ियों, एक्सैसरिज और फ्रेगरेंसिस के लिए जाना जाता है। इसकी घड़ियों और एक्सैसरिज बहुत ही अनोखी होती है। जिसे देख कर आपको लेने का ही मन करेगा। इसकी स्थापना 1980 में हुई थी। इसका हैडक्वार्टर न्युशाटेल में है। 

बुल्गारी सेर्पेंटी वॉचिस बहुत फेमस है। ये कंपनी अपने प्रॉडक्ट्स को खास, अनोखा और कुछ नयापन आने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ती है। ये ब्रांड बिजनस वर्ल्ड मे ही नही बल्कि बॉलीवुड और हॉलीवुड मे बहुत पसंद किया जाता है। महिलाए और पुरुषों को ये ब्रांड बहुत पसंद आता हैं। फ्रांस की पूर्व प्रथम महिला कार्ला ब्रूनी बुल्गारी की ब्रांड एम्बैसडर रह चुकी हैं। ब्यूटीफुल कार्ला ब्रूनी की तरह ये बुल्गारी भी बहुत पसंद किया जाता हैं। 
    
जैसा की आप जानते है  बुल्गारी सेर्पेंटी वॉचिस यानी सांप। ये घड़ी दिखने मे साप जैसी होती है जो देखने लायक होती है क्योंकि ये बहुत ही खूबसूरत होती है और हर लड़की इसे अपने हाथो मे देखना चाहती हैं। इसमे बहुत से और ब्रैंड्स होते है वे भी बेहद खूबसूरत होते हैं, मॉर्ड्न गर्ल्स के लिए स्टनिंग ज्यूलरी बनाई जाती है और घड़ियां भी बनाई जाती है, जो ब्रैसलेट जैसी लुक देती हैं। ये घड़ी बाकी घड़ी से अलग होती है क्योंकि इसमे डायल नहीं होता है उसकी जगह टाइमपीस होता है। टाइमपीस सांप के मुंह में फिट किया जाता है, रोज़ गोल्ड केस में चमकते हीरे और रूबीज़ इनकी खूबसूरती को और बढ़ा देता है। लड़कियों को डायमंड्स और रूबीज़ बहुत पसंद आता है।  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -