छेड़खानी का कुछ यूं लिया लड़की ने बदला, कालिख पोत घुमाया पूरे शहर में
छेड़खानी का कुछ यूं लिया लड़की ने बदला, कालिख पोत घुमाया पूरे शहर में
Share:

मेरठ : कई दिनों से एक आवारा लड़का एक कॉलेज की छात्रा का पीछा कर रहा था, सोमवार को घर वालों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसका मुंह काला कर पूरे शहर में घुमाया गया। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और बहुत मुश्किल से उसे छुड़ाकर थाने ले गए।

छात्रा ने बताया कि युवक ने उसे वेलेंटाइन डे के दिन भी परेशान किया था। कई दिनों तक परेशान करने के बाद लड़की ने उसे समझाया, लेकिन फिर भी जब वो नहीं माना तो उसने इस बात की शिकायत अपने परिजनों से कर दी। इसके बाद से ही उसके परिजन युवक की तलाश कर रहे थे। सोमवार को अचानक युवक ईव्ज चौराहे पर बाइक लेकर आया और छेड़खानी करने लगा।

तभी छात्रा के परिजनों ने उसे धर दबोचा। इसके बाद पहले उसकी पिटाई कर दी और फिर उसके मुंह पर कालिख पोत कर पूरे शहर में घुमाया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने लेकर गई।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -