नई दिल्ली : देश में तेजी से जनसंख्या नियंत्रण के प्रभावी उपाय नहीं किए गए तो भारत जन्मदर में चीन को भी पीछे छोड़ देगा। यदि ऐसा ही चलता रहा तो वर्ष 2028 तक आबादी को लेकर देश सबसे आगे होगा। लगता है अब वह दिन दूर नहीं जब लोगों द्वारा दिया जाने वाला यह जुमला देश आबादी में नंबर वन है, सच साबित होगा। हाल ही में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने इस बात के संकेत दिए हैं।
जिसमें राज्यसभा में जानकारी देते हुए कहा गया है कि विश्व जनसंख्या संभावनाऐं 2012 की समीक्षा के अनुसार 2018 तक भारत जनसंख्या के मामले में विश्व में सबसे आगे होगा। देश इस दौरान चीन को पछाड़ देगा। मामले में कहा गया है कि आबादी नियंत्रण के लिए किए जाने वाले उपाय निष्प्रभावी हो सकते हैं, उन्होंने कहा कि सरकार ने जो कोशिशें की हैं, उसके अनुसार देश जनसंख्या के मामले में चीन से आगे निकल जाएगा।
यही नहीं उन्होंने कहा कि सरकार ने जो कोशिशें की हैं उनके वर्षग् 1991 से 2000 में दशकीय विकास दर कम होकर 2001 से 2011 में 17.64 प्रतिशत हो गई है। हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि जनसंख्या के इस आंकड़े में एक बड़ी समस्या है कि बड़े पैमाने पर तंबाकू का सेवन करने वाले लोग अपना स्वास्थ्य खोकर मौत के मुहाने पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि एचएन वायरस से प्रभावित होने के कारण 2232 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 35687 लोग इस वायरस से ग्रसित हुए थे। उन्होंने कहा कि देश की आबादी की एक समस्या बेहतर स्वास्थ्य की भी है।