'सद्दाम जैसी दाढ़ी...' राहुल पर हिमंता के बयान से मचा बवाल, अलका बोलीं- 'अच्छा हुआ वफादार कुत्ते को'
'सद्दाम जैसी दाढ़ी...' राहुल पर हिमंता के बयान से मचा बवाल, अलका बोलीं- 'अच्छा हुआ वफादार कुत्ते को'
Share:

अहमदाबाद: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की एक टिप्पणी से बवाल मच गया है। कांग्रेस ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी की दाढ़ी की तुलना सद्दाम हुसैन से कर दी थी। गुजरात में एक रैली में उन्होंने राहुल पर हमला बोलते हुए कहा कि आपका चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा क्यों होता जा रहा है? हिमंता के इस बयान पर कांग्रेस के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि यही वो ही शख्स है जो कांग्रेस नेताओं का पैर पकड़ता था, उनको शर्म आनी चाहिए, आज वो जो भी है वो कांग्रेस के कारण हैं। 

बता दें कि हिमंता बिस्वा सरमा ने गुजरात रैली में बोला था कि राहुल जी आपका चेहरा ऐसा होना चाहिए, जिसमें लोगों को महात्मा गांधी नजर आए, सरदार पटेल दिखाई दे, मगर ऐसा नहीं होना चाहिए जिसमें सद्दाम हुसैन नजर आए। बता दें कि सद्दाम हुसैन इराक के तानाशाह थे। उन्होंने अमेरिका के खिलाफ खाड़ी युद्ध लड़ा था। बाद में अमेरिका ने उन्हें पकड़कर मौत की सजा दी थी। 

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा है कि इनका बयान सुनकर भाजपा पर हंसने का मन होता है। कभी नहीं सोचा था कि ये लोग इतना नीचे गिरेंगे, मगर भारत जोड़ो यात्रा से इनके होश उड़ गए हैं। उनके नेता ने भी हाल में दाढ़ी बढ़ाई थी। मगर हमलोगों ने कुछ नहीं कहा था। हम इस मुद्दे पर बात करेंगे। हिमंता बिस्वा सरमा के इस बयान पर कांग्रेस नेता अलका लांबा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। अलका लांबा ने कहा कि अच्छा हुआ जब हिमंता बिस्वा सरमा राहुल गांधी से मुलाकात करने गए थे तो राहुल ने हिमंता की जगह अपने वफादार कुत्ते को अधिक तरजीह दी थी। बता दें कि हिमंता बिस्वा सरमा जब कांग्रेस में थे तो वे राहुल गांधी से अपनी मुलाकात का एक किस्सा लोगों को अक्सर सुनाते हैं। 

बिहार में हुआ एक और बड़ा हादसा, फुटबाल की तरह हवा में उछल गए लोग

FIFA वर्ल्ड कप सेरेमनी में भगोड़ा ज़ाकिर नायक? कतर ने बताया सच

लाखों लोगों का घर बनाएगी सरकार, किया ये बड़ा ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -