स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग इन दिनों की जा रही है। यह शो इसी साल जुलाई के महीने से टेलीकास्ट किया जा सकता है। वहीँ उससे पहले शो के सभी कंटेस्टेंट ग्लैमर का जलवा केप टाउन में बिखेरते दिख रहे हैं। हाल ही में बिग बॉस में नजर आ चुकीं निक्की तंबोली का ग्लैमरस अवतार नजर आया है। वह लगातार शो का तापमान बढ़ाती नजर आ रही हैं।
कुछ दिनों पहले ब्लू बिकिनी में और उसके बाद ब्लैक बिकिनी में निक्की ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। अब एक बार फिर केप टाउन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से छाता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में निक्की बीच साइड लेटी हुई हैं और उन्हें उठाकर वरुण सूद वर्कआउट करते दिख रहे हैं। आप देख सकते हैं वीडियो में इन दोनों के अलावा विशाल सिंह और सना मकबूल भी दिखाई दे रहे हैं। जी दरअसल बीते दिनों ही इससे पहले निक्की ने वरुण और विशाल सिंह के साथ एक पोस्ट शेयर की थी।
उस तस्वीर को लोगों ने खूब पसंद किया था और निक्की से लेकर वरुण सूद तक की तारीफों के पूल बांधे थे। हम आपको बता दें कि इस सीजन में लड़कियों का ग्लैमर देखने लायक है। जी दरअसल इस बार शो में निक्की के अलावा छोटे पर्दे की चहेती बहू श्वेता तिवारी, दिव्यांका त्रिपाठी, एक्ट्रेस महक चहल, टिकटॉकर अनुष्का सेन, सिंगर आस्था गिल नजर आने वाली हैं और सभी अपनी तस्वीरों को सोशल साइट्स पर अपलोड कर रहीं हैं।
बॉयफ्रेंड की तस्वीर देख गदगद हुईं आमिर खान की बेटी, कमेंट में लिख डाली ये बात
अगले 12 घंटों में बेहद खतरनाक हो जाएगा तूफ़ान यास, मच सकती है भारी तबाही
अक्षय ने उठाया 3600 डांसर्स के मासिक राशन खर्च का बोझ, गणेश आचार्य की भी की मदद