प्रीतो हों या फिर मिस ब्रिगेंजा, हर किरदार में अर्चना ने लुभाया लोगों का दिल
प्रीतो हों या फिर मिस ब्रिगेंजा, हर किरदार में अर्चना ने लुभाया लोगों का दिल
Share:

जानी मानी मशहूर भारतीय अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह आज अपना जन्मदिन मना रही है। अर्चना का जन्म एक पंजाबी परिवार में 26 सितंबर 1962 को देहरादून में हुआ था। अर्चना ने अपनी आरम्भिक पढ़ाई देहरादून में की। अर्चना को बचपन से ही अभिनय का शौक था, जिस कारण वह पढ़ाई बीच में छोड़कर मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए वह मुंबई आ गयी। वही अर्चना पुरन सिंह बॉलीवुड में अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जानी जाती हैं। चाहे वो फिल्म मोहब्बतें की प्रीतो हों या फिर कुछ कुछ होता है कि मिस ब्रिगेंजा। दर्शकों को और आलोचकों को वो हर रूप में पसंद आई।

अर्चना की शादी टीवी कलाकार तथा एक्टर परमीत सेठी से हुई है। इनके दो बेटे भी हैं। आर्यमान-आयुष्मान। वही अर्चना ने अपने आरम्भिक फिल्मी करियर में बहुत संघर्ष किया। उन्होंने अपने मॉडलिंग के दिनों में कई टीवी ऐड में काम किया। वर्ष 1987 में अर्चना ने अपनी पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म जलवा की। साथ ही इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर नसीरुद्दीन शाह नजर आये थे। उनकी प्रथम फिल्म हिट जरूर हुई थी, लेकिन वह निर्देशकों और निर्माताओं को अपने अभिनय से रिझाने में नाकामयाब रहीं थीं। इस वजह से उन्हें फिर बी-ग्रेड फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। परन्तु अर्चना ने हार ना मानते हुए ए-ग्रेड फिल्मों में बतौर सपोर्टिंग काम करना स्वीकार किया। उन्होंने साइड रोल के अलावा फिल्मों में आइटम सांग भी किये।

साथ ही अर्चना ने अपने टीवी करियर का आरम्भ वर्ष 1993 में जीटीवी के शो वाह क्या सीन है से की थी। उनका यह शो उस वर्ष सुपरहिट शो साबित हुआ था, तत्पश्चात उन्होंने जाने भी दो पारो, श्रीमान -श्रीमती शोज़ भी किये। अर्चना ने एक सेलिब्रिटी चैट शो भी होस्ट किया। वर्ष 2005 में अर्चना डांसिंग बेस्ड रियलिटी शो नाच बलिए में अपने पति परमीट सेठी के साथ बतौर प्रतिभागी हिस्सा ले चुकी हैं। 2006 में उन्होंने और उनके पति परमीत ने डांसिंग बेस्ड रियलिटी शो झलक दिखला जा को होस्ट भी किया था। उन्होंने सोनी के शो कॉमेडी नाइट्स सर्कस में बतौर जज भी नज़र आ चुकी हैं। इसी के साथ अर्चना ने अपने जीवन में कई सफलताएं अर्जित कि है।

गुरुद्वारे पहुंचे अक्षय कुमार, कहा- महीनों बाद मिली शांति

किसानों के समर्थन में बोले मीका सिंह- ''मैं यह देखकर हैरान हूं...''

अब 'टायर' बेचते नज़र आएँगे बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -