अब ठीक है सौरव गांगुली की हालत, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी
अब ठीक है सौरव गांगुली की हालत, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी
Share:

कोलकाता: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली इस समय अस्पताल में एडमिट हैं। जी दरअसल बीरे शनिवार को जिम में जिस समय वह वर्कआउट कर रहे थे उसी दौरान उन्हें सीने में दर्द हुआ। सीने में दर्द के बाद उनके परिजनों ने उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में एडमिट कराया। मिली जानकारी के मुताबिक सौरव गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गई है। वैसे अब सौरव गांगुली के फैंस के लिए अच्छी खबर भी आ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार उनकी हालत अब ठीक है और दो से तीन दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। बीते कल जैसे ही यह खबर सामने आई सभी के होश उड़ गए। हमेशा फिट दिखने वाला 'दादा' जैसे ही अस्पताल में भर्ती हुए तो लोगों ने उनके लिए दुआएं माँगना शुरू कर दी। खेल से लेकर राजनीति तक के सभी दिग्गजों ने सौरव गांगुली का हाल जाना। इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचीं।

उनसे मुलाक़ात होने के बाद ममता ने बाहर आकर पत्रकारों को बताया कि, 'वह अच्छा कर रहे हैं।' ममता के अलावा पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकड़ ने भी गांगुली का हाल जाना और उन्होंने गांगुली के तेजी से स्वस्थ होने की कामना की। वैसे आपको याद हो तो सौरव गांगुली ने बीते दिनों ही राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की थी। उसके बाद सौरव गांगुली की राजनीति में आने की अटकलें लगने लगी थीं हालाँकि दादा ने इसपर अपनी सफाई भी पेश कर दी थी। उन्होंने कहा था कि, 'अगर राज्यपाल आपसे मिलना चाहते हैं तो आपको मिलना होता है।'

अखिलेश के बाद बोले सपा MLC- 'वैक्सीनेशन के बाद आप नपुंसक भी हो सकते हैं'

टीकाकरण के लिए तैयार है भारत, 128 जिलों में हुआ सफल रिहर्सल

क्या है आज का राहुकाल और सुबह मुहूर्त, जानिए यहाँ पंचांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -