'बहुत बढ़िया विराट', विराट के कप्तानी छोड़ने पर बोले सौरव गांगुली
'बहुत बढ़िया विराट', विराट के कप्तानी छोड़ने पर बोले सौरव गांगुली
Share:

भारतीय क्रिकेट के कप्तान रहे विराट कोहली ने अब बतौर टेस्ट कप्तान भी अपने करियर को विराम देने का फैसला किया है। जी दरअसल बीते शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए विराट कोहली ने यह घोषणा की और उनकी इस घोषणा से लोगों के होश उड़ गए। विराट कोहली अब तीनों फॉर्मेट में बतौर बल्लेबाज भारतीय टीम के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। जी हाँ और अब विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने पर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की प्रतिक्रिया सामने आई है। जी दरअसल हाल ही में सौरव गांगुली ने ट्वीट किया और लिखा है, 'विराट की लीडरशिप में भारतीय क्रिकेट ने खेल के सभी प्रारूपों में तेजी से प्रगति की है। उनका निर्णय व्यक्तिगत है और बीसीसीआई इसका बहुत सम्मान करती है। वह भविष्य में इस टीम को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक महत्वपूर्ण सदस्य होंगे। एक महान खिलाड़ी। बहुत बढ़िया विराट।'

आप सभी जानते ही होंगे कि विराट कोहली और सौरव गांगुली के बीच हालिया समय में तल्खियां बढ़ी हैं। बीते 8 दिसंबर को विराट को वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया गया था और इसके बाद गांगुली ने बताया था कि उन्होंने विराट से टी20 की कप्तानी नहीं छोड़ने की सलाह दी थी, लेकिन विराट कोहली ने कप्तानी जारी रखने से इनकार कर दिया। वहीं इसके बाद साउथ अफ्रीका रवाना होने से पहले विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट ने जो बातें कहीं, वह सौरव गांगुली के बयान से बिल्कुल अलग थी।

जी दरअसल टी-20 कप्तानी छोड़ने को लेकर विराट ने कहा था, 'जब मैंने यह फैसला किया तो बीसीसीआई को जानकारी दी थी। उस समय इस फैसले को सही तरीके से लिया गया था। मुझसे किसी ने भी यह नहीं कहा कि मैं टी20 का कप्तान बना रहूं।' आपको बता दें कि विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं और विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने 68 में से 40 टेस्ट मैच जीते हैं।

विराट कोहली ने छोड़ी टेस्ट कप्तानी, लिखा इमोशनल नोट

Ind Vs SA: टीम इंडिया के हाथ से फिसल रहा मैच, पुजारा ने टपकाया था अहम कैच

Ind Vs SA: अफ्रीका के लिए सिरदर्द बनेंगे कोहली और पुजारा, आज का दिन बेहद अहम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -