BCCI ने कोहली को बताया स्वार्थी, रोहित के साथ सुलह कराने के लिए निकाला ये रास्ता
BCCI ने कोहली को बताया स्वार्थी, रोहित के साथ सुलह कराने के लिए निकाला ये रास्ता
Share:

नई दिल्ली: पिछले लंबे समय से टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली और ODI/टी-20 कप्तान रोहित शर्मा के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी विराट और रोहित के बीच जारी मनमुटाव को मान लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड ने कोहली इस विवाद का दोषी को ठहराया है, किन्तु साथ ही सुलह के लिए रास्ता भी खोज लिया है। BCCI के एक अधिकारी ने कहा है कि, 'कोहली को ODI की कप्तानी से हटाना टीम की भलाई के लिए था, किन्तु उनका रिस्पॉन्स सेल्फिश था। उन्हें स्वार्थी नहीं बनना चाहिए।'

एक स्पोर्ट्स वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में BCCI अधिकारी ने कहा कि, 'कोहली ने टीम इंडिया के लिए काफी योगदान दिया है। उन्होंने हमेशा ही टीम को पहले रखा है, लेकिन अब जो हो रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। बोर्ड साउथ अफ्रीका दौरे के बाद दोनों कप्तानों को साथ बैठाएगा और फिर आगे का रास्ता निर्धारित किया जाएगा।' BCCI अधिकारी ने यह भी कहा कि, 'कोहली ने कप्तानी से हटाए जाने के निर्णय को हल्के में नहीं लिया है। उन्होंने साउथ अफ्रीका दौरे पर जो ODI श्रृंखला खेली जानी है, उससे अपना नाम वापस ले लिया है। कोहली ने इसके पीछे पारिवारिक कारण बताए हैं, मगर कोई भी इतना भोला नहीं हो सकता है। जो हो रहा है, वह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।'

बता दें कि रोहित शर्मा चोटिल होने की वजह से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। वहीं, कोहली ने ODI सीरीज के दौरान ब्रेक ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोहली ने अपनी बेटी के जन्मदिन के अवसर पर परिवार के साथ वक़्त बिताने का फैसला लिया है। विराट की बेटी वामिका का बर्थडे 11 जनवरी को होता है और इस समय भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट चल रहा होगा।

अफ्रीका दौरा: ODI सीरीज में विराट खेलेंगे या नहीं ? BCCI ने दिया दो टूक जवाब

ODI से विराट कोहली, तो टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा लेंगे संन्यास ?

अफ्रीका दौरा: टीम इंडिया में दरार ? रोहित की कप्तानी में ODI सीरीज नहीं खेलेंगे कोहली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -