BBC की महिला वर्कर के साथ शो के दौरान बलात्कार, 9 दिन बाद लंदन पुलिस को मिली सूचना
BBC की महिला वर्कर के साथ शो के दौरान बलात्कार, 9 दिन बाद लंदन पुलिस को मिली सूचना
Share:

नई दिल्ली: मीडिया चैनल BBC की एक महिला कर्मचारी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फेमस टीवी प्रजेंटर स्टेसी डूले के नए टीवी शो की शूटिंग के दौरान BBC की एक महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म किया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टीवी प्रजेंटर स्टेसी डूले के एक नए कुकिंग शो ‘Hungry For It’ की शूटिंग के दौरान बलात्कार की घटना हुई थी। 

सिटी ऑफ लंदन पुलिस ने कहा कि घटना की सूचना उन्हें दूसरे पुलिस फोर्स से मिली है और इस मामले में साक्ष्यों की तफ्तीश की जा रही है। एक सूत्र ने द सन को बताया कि हमलावर ने उस कमरे में जबरदस्ती घुसकर महिला के साथ बदसलूकी की थी। खबर के अनुसार, शो में काम कर रहे क्रू को इस मामले के बारे में जानकारी दी गई थी। दरअसल, BBC के एक स्टाफ सदस्य ने ‘प्रोडक्शन के दौरान यौन शोषण के आरोप’ के बारे में क्रू को एक ईमेल किया था। घटना कथित तौर पर शुक्रवार 10 सितंबर, 2021 को हुई, जब BBC थ्री टेलीविजन शो को फिल्माया जा रहा था। सिटी ऑफ लंदन पुलिस ने Mirror को जानकारी दी कि कथित हमले के नौ दिन बाद एक अन्य पुलिस फोर्स ने उनसे संपर्क किया। 

उन्होंने कहा कि, 'पूछताछ जारी है और इस वक़्त कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़ित महिला को वर्तमान में विशेष रूप से प्रशिक्षित अधिकारियों द्वारा मदद प्रदान की जा रही है।' सिटी ऑफ लंदन पुलिस के एक प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि रविवार (19 सितंबर 2021) को सिटी ऑफ लंदन पुलिस से एक अन्य पुलिस फोर्स ने संपर्क किया। पुलिस फोर्स को शुक्रवार (10 सितंबर 2021) को हुए दुष्कर्म की घटना की शिकायत मिली थी। हालाँकि, यह शिकायत देर से दर्ज करवाई गई थी। एक सूत्र ने मीडिया को बताया कि, 'यह बेहद डरावना है जब एक शो में काम करने के दौरान ऐसा कुछ हुआ हो। हमलावर ने कथित तौर पर उस कमरे में जबरदस्ती घुसने के बाद दरवाजा अंदर से लगा लिया और महिला कर्मचारी के साथ बदसलूकी की।'

उन्होंने कहा कि, 'इस घटना ने पूरे क्रू को हिलाकर रख दिया है और सभी लोग परेशान हैं। शो में काम करने के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर दस्तखत करने के दौरान हममें से किसी ने भी कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ होगा।' हंग्री फॉर इट बनाने वाले BBC स्टूडियोज ने कहा कि वे इस घटना पर टिप्पणी नहीं करेंगे, किन्तु उन्होंने कर्मचारी को ‘उचित समर्थन’ देने के लिए ‘मजबूत प्रक्रियाओं’ की तरफ संकेत किया है। खबर के अनुसार, शो के एक क्रू मेंबर ने शो के सभी वर्कर्स को घटना के संबंध में ईमेल भी भेजा था, किन्तु इस ईमेल में अन्य स्टाफ से कहा गया था कि वे घटना के बारे में सार्वजनिक रूप से किसी को न बताएँ। बता दें कि इस शो में दस शौकिया शेफ एक साथ रहते हैं। इस दौरान वे बड़े अवार्ड के लिए एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं।

BBC के एक प्रवक्ता ने बताया कि, 'BBC स्टूडियो के पास यह सुनिश्चित करने के लिए मजबूत प्रक्रियाएँ हैं कि हमारे किसी भी कर्मचारी या फ्रीलांसरों को जो किसी अपराध का शिकार हो सकते हैं, उन्हें सभी जरूरी मदद और देखभाल दी जाती है और मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया जाता है।'

'मेरे साथ वर्चुअल तरीके से हुआ सामूहिक बलात्कार..' महिला का सनसनीखेज आरोप

गुवाहाटी: 80% जली महिला की हालत दयनीय, ​​पति गिरफ्तार

ट्रक लूट रहे थे बदमाश, पुलिस की पड़ी नजर तो चला दी गोली

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -