विशाल कोटियन ने खींचे अफसाना खान के बाल! वीडियो देखकर खड़े हुए लोगों के रौंगटे
विशाल कोटियन ने खींचे अफसाना खान के बाल! वीडियो देखकर खड़े हुए लोगों के रौंगटे
Share:

देश के सबसे बड़े ओर चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 15 में फिजिकल वॉइलेंस खूब देखी जा रही है। होस्ट सलमान खान एवं बिग बॉस से डांट खाने के पश्चात् भी प्रतियोगियों को समझ नहीं आ रहा है। बीते सप्ताह मैप के लिए जंगलवाली एवं मुख्य घरवालों में खूब छीना झपटी हुई थी। शो में प्रतियोगियों का दंगल देखने को मिला था। हर कोई एक दूसरे पर हमलावर होकर उठापटक कर रहा था। अब इस दंगल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

वही उपयोगकर्ता इस वीडियो को देखने के पश्चात् हैरान हैं। उनका दावा है कि विशाल कोटियन वीडियो में अफसाना खान को उनके बालों से खींच रहे हैं। हालांकि ऐसा वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा है कि विशाल अफसाना को उनके बाल पकड़कर घसीट रहे हों। केवल इतना दिखाई दे रहा कि विशाल अफसाना का पीछे की ओर खींच रहे हैं। अफसाना जोर जोर से विशाल को ऐसा नहीं करने को बोल रही हैं। अफसाना खान दर्द से चींखती नजर आ रही हैं।

वही ये वीडियो देखने के पश्चात् किसी के भी रौंगटे खड़े हो जाएं। अफसाना खान के फैनक्लब पर ये वीडियो साझा किया जा रहा है। प्रशंसक अफसाना का समर्थन तथा विशाल की क्लास लगा रहे हैं। उपयोगकर्ताओं का कहना है कि अफसाना खान ने विशाल के इस बर्ताव का मुद्दा नहीं बनाया। वो चाहती तो सिम्पेथी कार्ड खेल सकती थीं। काम्या पंजाबी एवं देवोलीना भट्टाचार्य ने भी इस वीडियो पर टिप्पणी की है।

शादी के बंधन में बंधने जा रहा है ये अभिनेता, सामने आईं मेहँदी और रिंग सेरेमनी की तस्वीरें

'तारक मेहता' शो की दयाबेन को हूबहू कॉपी करती हैं ये छोटी सी बच्ची, एक्टिंग देख हर कोई है दंग

जल्द ऑफ एयर होगा आपका यह फेवरेट शो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -