फीता कटने से पहले ही ढह गया बाँध
फीता कटने से पहले ही ढह गया बाँध
Share:

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जिस बांध का लोकार्पण करने वाले थे वह बाॅंध क्षतिग्रस्त हो गया है। ऐसे में इस बाॅंध से जुड़ी बटेश्‍वरस्‍थान पंप नहर परियोजना का शुभारंभ खटाई में पड़ गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा इस परियोजना के उद्घाटन कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा कहलगांव के विधायक सदानंद सिंह भाग लेने वाले थे। जो बांध क्षतिग्रस्त हुआ है उसमें कई स्थानों पर लीकेज था।

जब बांध की ट्रायल टेस्टिंग की गई तो इसमें कई स्थानों पर लीकेज होने की जानकारी सामने आई। जिस कारण परियोजना से जुड़े लोग और अभियंता पसोपेश में आ गए। इस नहर परियोजना से झारखंड को भी लाभ होता मगर, अब बाॅंध क्षतिग्रस्त होने से इस परियोजना में कुछ समय और लग सकता है। यह बात सामने आई है कि, इस बात की तकनीकी जाॅंच की जाएगी कि, आखिर बाॅंध में लीकेज क्यों हुआ और नहर परियोजना को समय पर प्रारंभ क्यों नहीं किया जा सका।

इस परियोजना के तहत गंगा नदी पर करीब 389.31 करोड़ रूपए की लागत से बांध का निर्माण किया गया था। इस बांध से जुड़ी नहर के माध्यम से विद्युत उत्पादन को बढ़ाया जाना है, साथ ही बिहार और झारखंड के किसानों को सिंचाई हेतु पर्याप्त जलप्रदाय की व्यवस्था की जाना है। मगर अब इस परियोजना में खामी आ जाने से किसानों को समय पर सुविधा मिलना मुश्किल हो गया है।

बताया जा रहा है कि, ट्रायल के दौरान जब स्विच आॅन किया गया तो जल के दबाव के चलते बांध की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। विरोधियों द्वारा कहा गया है कि, इस परियोजना के लिए लोगों ने 40 वर्ष इंतजार किया है और जब यह योजना प्रारंभ होने वाली थी तब बांध क्षतिग्रस्त हो गया।

इस परियोजना के समय पर प्रारंभ न हो पाने को लेकर विपक्षी सक्रिय हो गए हैं। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि, जल संसाधन विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा है। मुख्यमंत्री जी इस विभाग के भ्रष्टाचार पर ना जाने क्यों चुप रहते हैं। सरकार के लिए यह परियोजना एक बड़ी परेशानी बनती नज़र आ रही है।

बिहार में अब बंगले पर बवाल

बिहार ने केंद्र को 7,636 करोड़ का, बाढ़ राहत प्रस्ताव भेजा

तेजस्वी ने नीतीश को भ्रष्टाचार का भीष्म पितामह बताया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -