होश उड़ा देने वाली है इस हफ्ते की TRP लिस्ट, अनुपमा ने मारी पलटी
होश उड़ा देने वाली है इस हफ्ते की TRP लिस्ट, अनुपमा ने मारी पलटी
Share:

बार्क इंडिया BARC India ने टीवी सीरियल की 21वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। इस बार जो टीआरपी लिस्ट सामने आई है वह चौकाने वाली है। वैसे इस बार लिस्ट को देखने के बाद अनुपमा के फैंस को खास तोहफा मिलने वाला है। बीते काफी समय से लगातार टीआरपी में गिर रहा ये शो एक बार फिर से अपने पहले स्थान पर आ चुका है। इसके अलावा इंडियन आइडल 12 भी लगातार चर्चा में बना हुआ है जिसकी वजह से शो को बहुत बड़ा फायदा हुआ है। आइए दिखाते हैं टॉप 5 लिस्ट। 


1। अनुपमा- शो में रूपाली गांगुली नजर आती हैं और यह शो बीते 3 हफ्ते से टीआरपी में 1 स्थान से नीचे चला गया था। अब इसी बीच काव्या और वनराज की शादी ने शो की वापसी 1 पर ला दी है। इस हफ्ते शो ने बड़ी उछाल मारते हुए पहला स्थान पा लिया है।


2। गुम है किसी के प्यार में - स्टार प्लस का दूसरा शो गुम है किसी के प्यार में काफी समय से तीसरे नंबर वन पर था और अब दूसरे स्थान पर बना हुआ है। बीते कुछ हफ्तों से विराट और सई के टीवी शो को कोई टक्कर नहीं दे पा रहा था। आपको बता दें कि इस हफ्ते शो की टीआरपी 3।2 आई है।

3। इमली - स्टाल प्लस का तीसरा शो इमली है जो तीसरे स्थान पर। आपको बता दें कि बीते हफ़्तों से यह शो दूसरे स्थान पर थे लेकिन इस बार इसे तीसरा स्थान हासिल हुआ है। 

4। इंडियन आइडल 12 - इंडियन आइडल 12 की बात करें तो एक बार फिर से यह टीआरपी लिस्ट में आ गया है। इस बार इसे अच्छी बढ़ोत्तरी मिल रही है। जी दअरसल शो लगातार अपने कंटेट और बाकि चीजों के लेकर विवादों में बना हुआ है लेकिन फिर भी यह लगातार टीआरपी लिस्ट में छाया हुआ है।

5। तारक मेहता का उल्टा चश्मा- पांचवें नंबर पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा है जो हमेशा ही इसी नंबर पर बना रहता है। यह ना केवल सबसे लंबे समय से चला आ रहा है बल्कि अपनी कहानियों के साथ दर्शकों का मनोरंजन भी कर रहा है।

'सेंट्रल विस्टा के कारण मस्जिदों को हुआ नुक़सान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा', AAP विधायक अमानतुल्लाह की धमकी !

मीका सिंह से डरा KRK, सिंगर बोले- तूने ये घर बेच दिया है, लेकिन अब जितने घर बचे हैं।।।

मामूली विवाद के बाद भी नूतन ने अपनी माँ से 20 वर्ष नहीं की थी बात

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -